अरविंद केजरीवाल का अयोध्या दौरा: सनातन रक्षक संघ के साथ ही साथ अयोध्या के तमाम संतों ने केजरीवाल के खिलाफ खोला मोर्चा अयोध्या। आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध शुरू हो गया है। सनातन रक्षक संघ के तत्वावधान में संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी अयोध्या के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए, उनके अयोध्या आगमन पर आपत्ति जताई। सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का प्रस्तावित…
Read Moreपर्यटन समाचार: TGAA वेबसाइट और नई यूनिफॉर्म लॉन्च, पर्यटन व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम
पर्यटन समाचार: रामनगरी में पर्यटन को मिली नई पहचान, टीजीएए की वेबसाइट व यूनिफॉर्म का शुभारंभ अयोध्या। धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी अयोध्या में पर्यटन व्यवस्था को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में मंगलवार को एक नई पहल की गई। टूर गाइड वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ अयोध्या (TGAA) की आधिकारिक वेबसाइट एवं नई यूनिफॉर्म का भव्य शुभारंभ राजकीय अतिथि गृह (सर्किट हाउस), सिविल लाइंस में आयोजित समारोह में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महंत संजयदास महाराज ने वेबसाइट और यूनिफॉर्म का लोकार्पण करते हुए कहा कि अयोध्या में लगातार बढ़…
Read Moreसड़क हादसा: निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध गंभीर मिल्कीपुर के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर हादसा जिला अस्पताल रेफर मिल्कीपुर। अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार 61 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना भागीपुर गांव के पास 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट हुई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, डीह पूरे बीरबल (डेहवा) आस्तीकन गांव निवासी शिव शंकर पुत्र नकछेद मंगलवार को बाइक…
Read Moreसर्पदंश से मौत: मृतक के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता, विधायक ने सौंपा चेक
सर्पदंश से मौत: मृतक के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता, विधायक ने सौंपा चेक बीकापुर। क्षेत्र के ग्राम चंवरढार निवासी प्रभाकर तिवारी (45) की सर्पदंश से हुई मौत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ मृतक के आवास पहुंचे और उनकी पत्नी सरिता तिवारी को सहायता राशि का चेक सौंपा। बताया गया कि शनिवार रात सर्पदंश की घटना में प्रभाकर तिवारी की मृत्यु हो…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता ने सभी शंकराचार्यों को लिखा पत्र
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: जनआस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही की रक्षा के लिए शंकराचार्यों से मांगा मार्गदर्शन, चढ़ावा मामले की जांच के बीच उठाए सवाल अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावे प्रकरण को लेकर कांग्रेस नेता ने चारों शंकराचार्यों को पत्र लिखकर सत्य, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जनआस्था की रक्षा हेतु अपना मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ मंदिर की व्यवस्थाओं को अपने हाथ में लेने का अनुरोध किया है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने चारों शंकराचार्यों को लिखे गए पत्र के माध्यम से कहा है कि यह विषय केवल धनराशि…
Read Moreअयोध्या समाचार: नगर निगम के कमरे में धूल फांक रहे शिलापट, खर्च को लेकर उठे सवाल
अयोध्या समाचार: नगर निगम के कमरे में धूल फांक रहे शिलापट, खर्च को लेकर उठे सवाल अयोध्या। नगर निगम द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण के लिए तैयार कराए जाने वाले शिलापटों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम परिसर के एक कमरे में वर्ष 2025 के कई शिलापट धूल फांकते नजर आ रहे हैं, जबकि उनसे संबंधित अनेक योजनाओं का कार्य पूरा भी हो चुका है। इन शिलापटों पर योजना का नाम, लागत, कार्य अवधि, ठेकेदार का विवरण, संबंधित क्षेत्र, मुख्यमंत्री, महापौर, स्थानीय पार्षद तथा नगर…
Read Moreधार्मिक यात्रा: रामपथ पर निकली 200 वर्ष पुरानी दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की भव्य यात्रा
धार्मिक यात्रा: रामपथ पर निकली 200 वर्ष पुरानी दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की भव्य यात्रा अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में रविवार को रामपथ पर दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं द्वारा एक भव्य धार्मिक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में तमिलनाडु के मदुरै क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में शामिल संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका यह धार्मिक संघ करीब 200 वर्षों से संचालित हो रहा है। संगठन से लगभग 41 हजार परिवार जुड़े हुए हैं, जो हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर धार्मिक यात्रा और…
Read Moreमुहर्रम 2026: गुलाबबाड़ी और हसनू कटरा में हजरत क़ासिम की याद में निकला शाही मेहंदी का जुलूस
मुहर्रम 2026: बड़ी संख्या में अजादारों ने पेश किया आंसुओं का पुरसा अयोध्या। नगर की ऐतिहासिक गुलाबबाड़ी और हसनू कटरा इलाकों में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के भतीजे हजरत क़ासिम की याद में शाही मेहंदी का जुलूस बड़े ही सम्मान और धार्मिक जज्बे के साथ निकाला गया। यह जुलूस शोहदाए-ए-कर्बला की याद में करबला की घटनाओं को ताज़ा करते हुए निकाला गया, जिसमें अहले बैत के अजादार बड़ी संख्या में शामिल हुए। गुलाबबाड़ी में हजरत क़ासिम की याद में शाही मेहंदी का जुलूस अंजुमन मासूमिया, अंजुमन बज़्मे नसीरिया, अंजुमन आबिदिया…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: सत्य उजागर होने के संकल्प के साथ 25 दिन के मौन व्रत पर गए राजषि महंत एकनाथ महाराज
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में सत्य उजागर होने के संकल्प के साथ 25 दिन के मौन व्रत पर गए राजषि महंत एकनाथ महाराज अयोध्या, 22 जून। रामनगरी अयोध्या के संत राजषि महंत एकनाथ महाराज ने 23 जून से 18 जुलाई तक 25 दिनों के मौन व्रत का संकल्प लिया है। इस अवधि में वह किसी से वार्ता नहीं करेंगे तथा साधना, आत्मचिंतन और भागवत अध्ययन में समय व्यतीत करेंगे। उनके आश्रम की ओर से जारी सूचना में श्रद्धालुओं और अनुयायियों से इस अवधि में फोन अथवा अन्य माध्यमों से संपर्क…
Read Moreलखनऊ अग्निकांड: व्यवसायिक भवन में लगी आग, 12 से अधिक मौत
लखनऊ अग्निकांड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत आला अफसरों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश लखनऊ। राजधानी के अलीगंज में सोमवार को एक भवन में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लोग खुद को बचने के लिए भवन से कूद पड़े, हालांकि इस हादसे में करीब 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे है। मौके पर पहुंच राहत टीम ने सभी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।…
Read More