Suicide bombing in Pakistan : रैली के दौरान आत्मघाती घमाका, 14 की मौत, कई घायल

Spread the love

Suicide bombing in Pakistan : क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग को लेकर निकाली जा रही थी शांति रैली

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक रैली के दौरान हुए आत्मघाती धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। धमाके से मौके पर अफरा – तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां जांच में जुटी हैं। हालांकि अभी तक किसी समूह या संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह घमाका उस समय हुआ जब स्वात जिले के कबाल कस्बे में स्वात अमन जिरगा की ओर से शांति रैली निकाली जा रही थी, जिसमें लोग क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग कर रहे थे। बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों में स्वात और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति बहुत खराब थी, इसी के कारण लोग क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने की मांग करने को लेकर शांति रैली निकल रहे थे। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सुहैल अफरीदी ने स्वात जिले के कबाल क्षेत्र में हुए आत्मघाती हमले की निंदा की और पुलिस महानिरीक्षक से घटना पर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।


Spread the love

Related posts