Ram Lalla 22 Inch Conch: ओडिशा से रामलला के लिए पहुंचा अनूठा समर्पण, 22 इंच का शंख और रामायण की पांडुलिपि अर्पित

Spread the love

Ram Lalla 22 Inch Conch: ओडिशा से रामलला के लिए पहुंचा अनूठा समर्पण, 22 इंच का शंख और रामायण की पांडुलिपि अर्पित

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्रति आस्था और समर्पण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। ओडिशा के बड़गल जिले से सत्य केतन मोहंती विशेष धार्मिक वस्तुएं लेकर अयोध्या पहुंचे और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इन्हें रामलला को समर्पित किया।

रामलला के लिए लाए गए इस विशेष समर्पण में 22 इंच का विशाल शंख, मोतियों की माला, दक्षिणमुखी शंख और संपूर्ण रामायण को पूरी भाषा में लिखित रूप में तैयार किया गया ग्रंथ शामिल है। बताया गया कि विशाल शंख का नाम इंडिया बुक रिकॉर्ड में भी दर्ज है। श्रद्धालुओं ने इन सभी वस्तुओं को भगवान श्रीराम के चरणों में अर्पित कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

ओडिशा से पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी आस्था अटूट है। देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार रामलला के लिए अलग-अलग प्रकार की धार्मिक वस्तुएं लेकर अयोध्या पहुंचते रहते हैं। उनका मानना है कि भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति और समर्पण किसी परिस्थिति से प्रभावित नहीं होता।

राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर हाल के दिनों में उठे सवालों के बीच ओडिशा से आया यह समर्पण भक्तों की निरंतर आस्था का उदाहरण माना जा रहा है। श्रद्धालुओं ने कहा कि रामलला के प्रति देशभर के लोगों की श्रद्धा पहले की तरह कायम है और अयोध्या आने वाले भक्त अपने साथ भावनाओं और विश्वास का समर्पण लेकर पहुंच रहे हैं।

रक्षाबंधन के अवसर पर रामलला को अर्पित किए गए इन विशेष धार्मिक उपहारों ने श्रद्धालुओं का ध्यान भी आकर्षित किया। खास तौर पर 22 इंच के विशाल शंख और रामायण की लिखित पांडुलिपि को लेकर लोगों में उत्सुकता देखने को मिली।


Spread the love

Related posts