Sports News : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका, बुमराह हुए बाहर

Spread the love

Sports News : तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह औकिब नबी को टीम में किया गया शामिल

नई दिल्ली। श्रीलंका के विरुद्ध आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को जसप्रीत बुमराह के रूप में बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, अब उनकी जगह पर जम्मू कश्मीर के औकिब नबी को तेज गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

यह जानकारी बीसीसीआई की चयन समिति ने सोमवार को दी। चयन समिति का कहना है कि चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह की जगह अब जम्मू कश्मीर के 29 वर्षीय औकिब नबी को तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है। चयन समिति का कहना है कि तेज गेंदबाज बुमराह को फिटनेस के आधार पर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी, इस चोट से वह अभी पूरी उबर नहीं पायें हैं, ऐसे में बुमराह को अंतिम फिटनेस आकलन में मंजूरी नहीं मिली। जिसके कारण उन्हें टेस्ट श्रृंखला से बाहर रखने का निर्णय लिया गया। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला 15 अगस्त को गॉल में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में निर्धारित है।

श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और औकिब नबी।


Spread the love

Related posts