व्यापार समाचार: नकली सीमेंट बेचने की आशंका, डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा कोतवाली में की गई शिकायत

व्यापार समाचार: बीकापुर में नकली सीमेंट बिक्री की आशंका, एमपी बिड़ला के डिस्ट्रीब्यूटर ने पुलिस से की जांच की मांग बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र में कथित रूप से नकली सीमेंट की बिक्री किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एमपी बिड़ला परफेक्ट सीमेंट के अयोध्या एवं अंबेडकरनगर जनपद के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर ने कोतवाली बीकापुर में शिकायत पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 11 जून 2026 को सूचना मिली कि कोछा बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान ट्रेडर्स एमपी बिड़ला परफेक्ट सीमेंट के नाम से…

Read More

राम मंदिर: निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र

फोटो: महेंद्र गोंड राम मंदिर: निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शनिवार को अयोध्या पहुंचे। वह श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा और निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए आए हैं। उनके आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंदिर ट्रस्ट और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से संक्षिप्त बातचीत के दौरान उन्होंने ने स्पष्ट किया कि उनकी जिम्मेदारी केवल राम मंदिर और उससे…

Read More

मोहर्रम की तैयारियों को लेकर ताजियादारान कमेटी की बैठक, हैदर मेंहदी अध्यक्ष और मोनू मिर्जा बने सचिव

  मोहर्रम तैयारियों के बीच ताजियादारान कमेटी का गठन, हैदर मेंहदी अध्यक्ष व मोनू मिर्जा सचिव नियुक्त अयोध्या। मोहर्रम को लेकर ताजियादारान कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार रात राठहवेली में हुसैनी प्वाइंट पर आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में शिया और सुन्नी समुदाय के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में पुरानी कमेटी के ओहदेदारों के काम और कमेटी की जिम्मेदारी के निर्वहन में समर्पण को देखते हुए पुनः अधिवक्ता हैदर मेंहदी को अध्यक्ष और मोनू मिर्जा के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में आगामी 17 जून से…

Read More

Ayodhya News: दरगाह हजरत बड़ी बी साहिबा में 23वां सालाना चादर पोशी व कुल शरीफ मना 

Ayodhya News: प्रसिद्ध दरगाह हजरत बड़ी बी साहिबा (बड़ी बुआ) में 23वें सालाना नज्र-ओ-नियाज, चादर पोशी एवं कुल शरीफ का आयोजन बड़ी शानो-शौकत से हुआ। बाबा चिराग देहलवी रहमतुल्लाह अलैह की बहन हजरत बड़ी बुआ साहिबा सूफी परंपरा की प्रतिष्ठित हस्ती हैं, जिनकी दरगाह पर सभी जाति-धर्म के लोग आस्था रखते हैं। बाबा कयूम खान,मेराज बकाई, बाबा उवैस रजा कादरी, आसिफ नवाब, बाबा जाहिद खान वारसी आदि की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों जायरीन शामिल हुए। धर्मगुरु मुफ्ती-ए-अवध हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती मोइनुद्दीन अशरफी ने तकरीर दी और हजरत…

Read More

अतिक्रमण हटाओ अभियान: पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई और स्वनिधि योजना का प्रचार

अतिक्रमण हटाओ अभियान: पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई, स्वनिधि योजना का प्रचार बीकापुर, अयोध्या। नगर पंचायत बीकापुर द्वारा बुधवार को कस्बा बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे की दोनों पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय ‘राणा’ के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों ने हाईवे के दोनों किनारों पर अस्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को…

Read More

बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, टला बड़ा हादसा

बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक: काफी मान मनौव्वल के बाद खंभे से उतरा नीचे  युवक, लोगों ने की राहत की सांस अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और काफी देर तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृता पुत्री…

Read More

गोंडा समाचार: महीनों से थी तेंदुए की आमद, आखिरकार ग्रामीणों ने ही फंसाया जाल में।

गोंडा समाचार: जनपद  के तरबगंज तहसील क्षेत्र के जैतपुर गांव में लगातार 1 महीने से तेंदुए का आतंक जारी था। वन विभाग व स्थानीय लोगों द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए काफी अभियान चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं हाथ लगी थी। 5 दिन से लगातार तेंदुआ इलाके में दिखाई दे रहा था, इससे दहशत में रह रहे ग्रामीण अपने जानवरों और बच्चों की रखवाली खुद ही कर रहे थे। सोमवार को जब जैतपुर के ग्रामीणों ने तेंदुए को गांव के पास आता देखा तो उसे पकड़ने की जहमत खुद…

Read More

शासनादेश जारी: प्रदेश के सरकारी वकीलों की फीस में बढ़ोतरी

प्रदेश के सरकारी वकीलों की फीस में बढ़ोतरी का शासनादेश जारी, देखें अब कितनी मिलेगी फीस अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों के बीच शासन ने वकीलों की फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया। मंगलवार को ही कैबिनेट में सरकार ने इस फैसले को मंजूरी दी थी। शासनादेश जारी होने के बाद एक दशक बाद सरकारी वकीलों को बढ़ी हुई फीस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शासन के प्रमुख सचिव न्याय उदय प्रताप सिंह की ओर से प्रदेश सरकार के राज्य स्तर पर विभिन्न…

Read More

Ayodhya News: कंप्यूटर क्लास जाने की बात कहकर निकला छात्र, घाट पर लावारिश मिला

Ayodhya News: लावारिश हालत में घूम रहा था 12 वर्षीय छात्र, मां को बुलाकर सुरक्षित किया सुपुर्द अयोध्या। सरयू नदी में डूबने से बचाव और जल में निगरानी के लिए तैनात जल पुलिस को घाट पर एक किशोर लावारिश हाल में मिला है। पुलिस ने छात्र को उसके परिवार के हवाले किया है। बताया गया कि जल पुलिस को एक किशोर सोमवार को अयोध्या कोतवाली के नयाघाट क्षेत्र में घाट किनारे लावारिश हाल में घूमता मिला। अनहोनी की आशंका भांप पुलिस ने किशोर को अपनी अभिरक्षा में लिया और उससे…

Read More

Accident News: लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर खड़ी टैंकर में भिडी रोडवेज बस, कंडक्टर समेत पांच भर्ती

अयोध्या। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में रोडवेज बस के कंडक्टर समेत पांच यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाकाई पुलिस और रोडवेज प्रबंधन ने मामले में अग्रिम विधि कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि बाराबंकी के हैदरगढ़ डिपो की एक रोडवेज बस यूपी 78 केटी 1638 सवारियां लेकर गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। लखनऊ हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र स्थित बाशा चौराहा के पास रोडवेज…

Read More