महंत नृत्य गोपाल दास का 88वां जन्मोत्सव: श्रीराम कथा की अमृत वर्षा में उमड़े संत और श्रद्धालु

Spread the love

महंत नृत्य गोपाल दास का 88वां जन्मोत्सव: श्रीराम कथा की अमृतवर्षा से सराबोर हुए भक्त

अयोध्या। श्री मणिराम दास छावनी के महंत और श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 88 वें जन्म महोत्सव पर हनुमात निवास के पीठाधीश्वर स्वामी मिथिलेश नंदिनी शरण के श्रीमुख से हो रही श्री राम कथा की अमृत वर्षा में संत, महंत सहित सभी श्रोता सराबोर हो उठे।

छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास निर्देशन में यह जन्म महोत्सव बड़े ही हर्षौल्लास से संचालित हो रहा है। नित्य बजे से सायं 7 बजे तक श्रीराम कथा की रस धार प्रवाहित हो रही है तो श्री राम महा यज्ञ का दिव्य आयोजन भी संचालित हो रहा है। श्रीराम महायज्ञ के मुख्य यजमान जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अलोक सिंह रोहित सिंह रहे। जन्म महोत्सव पर नित्य संत – महंत और भक्त अतिथि भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। साथ ही श्रीराम कथा के मंच पर महंत नृत्य गोपाल दास स्वयं विराजमान होकर भक्तों को दिव्य दर्शन देकर अविभूत करते हैं। कथा श्रवण करने हेतु कथा श्रोता संतो,भक्तों की भीड़ एकत्र होती है।

इस अवसर पर रंग महल के पीठाधीश्वर स्वामी राम शरण दास, महा मंडलेश्वर स्वामी गोविंद दास, श्री सीता राम मंदिर बालोतरा, राजस्थान के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर राघव दास, महंत रामायणि श्रीराम शरण दास, महंत श्रीराम कृष्ण दास रामायणी, महंत छोटू शरण ,महंत अंजनी शरण, महंत विमल कृष्ण, श्रीपंच मुखी हनुमान मंदिर, गुप्त हरि घाट उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास के शिष्य बलराम पुर स्थित हनुमान मंदिर, ऋषिकेश एवं बृंदावन धाम स्थित स्थानों की व्यवस्था की देखरेख करने वाले संत महेंद्र दास, संत पुरुषोत्तम दास, संत पंजाबी बाबा, श्री सीताराम नाम बैंक के प्रबंधक संत पुनीत राम दास, साध्वी लक्ष्मी दास सहित बड़ी संख्या में संत महंत सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts