
Ayodhya News : कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार को घेरा
तारुन, अयोध्या। हैदरगंज बाजार में बुधवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उर्फ लल्लू ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का चढ़ावा चोरी करने वाले लोग असली सनातनी हो ही नहीं सकते। रामनगरी को पूरी दुनिया में बदनाम कर दिया। उन्होंने कहा बड़े चोरों को बचाकर छोटे कर्मचारियों को फंसाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा था 15 दिन में दूध का दूध पानी का पानी कर दूंगा, पर अभी तक कुछ नहीं हुआ। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। महिला अपराध और अन्य अपराधों पर कोई काबू नहीं। कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश देने वाले पूर्व मुख्य सचिव नृर्पेंद्र मिश्रा आज ट्रस्ट के लंबरदार बनकर चंदा चोरी करा रहे हैं। किसानों को वाजिब दाम और उर्वरक नहीं मिल रहा। छात्र-युवाओं को हक मांगने पर लाठी-डंडे और फायरिंग से मारा जा रहा है। संसद में हिसाब मांगने के लिए राहुल गांधी डटे हैं, जबकि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री संसद छोड़कर भाग खड़े हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार सिंह मनऊपुर ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा देश की निगाहें राहुल गांधी पर हैं, जो सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पंकज सिंह, रमाशंकर तिवारी, जयशंकर तिवारी, रमेश चंद्र फौजी, संजय तिवारी, ईश्वर चंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल, उमाकांत गुप्ता, पंकज निषाद, प्रदीप निषाद, उग्रसेन मिश्रा आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त की। शैलेश पांडेय, गंगा राम, हरि शर्मा, भास्कर तिवारी, कन्हैया पक्ष सिंह, समीम, दिलीप गौड़, सुनील सिंह, आशुतोष शांडिल्य, दिनेश कुमार सिंह, दिलीप सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन से पहले पिपरी, तारुन, रामपुरभगन में स्वागत हुआ। सम्मेलन में सक्रिय कार्यकर्ता मृतक अशोक अग्रहरि को श्रद्धांजलि भी दी गई।
