
जन्मदिन समारोह: व्यापारी नेता का धूमधाम से मना जन्मदिन, 51 किलो की माला पहनाकर किया स्वागत
अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील जायसवाल का जन्मदिन पार्टी के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर और केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।
जन्मदिन समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी नेता और शुभचिंतक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सुशील जायसवाल के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर सुशील जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज और पार्टी के कार्यकर्ताओं का जो प्रेम और स्नेह मिल रहा है, वह उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। वह सदैव व्यापारी जनहितों और संगठन के लिए कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप सेकार्यक्रम संयोजक आकाश जायसवाल, विश्व प्रकाश रूपन, कमल कौशल, शैलेंद्र सोनी रामू, रत्नाकर मिश्रा, दयाल यादव, राजीव मदान, प्रवीण रस्तोगी, मोहम्मद सिराज, प्रशांत जायसवाल, मोहित सिंह बॉबी, अजीत उपाध्याय, राजेश सोनी, दयाल यादव, ज़िलाध्यक्ष अरूण गुप्ता, इन्दर मोटवानी, नीरज जायसवाल, प्रभाकर मिश्रा, नितिन गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
