कार्यकर्ता सम्मेलन: हैदरगंज में जनवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Spread the love

कार्यकर्ता सम्मेलन: हैदरगंज में जनवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बीकापुर, अयोध्या। जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान ने योगी सरकार पर कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “जीरो टॉलरेंस” का दावा करने वाली सरकार प्रदेश में गुंडे-माफियाओं पर नियंत्रण पाने में विफल रही है।

विधानसभा गोसाईगंज के बेला रामबाग में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. चौहान ने कहा कि सरकार की नाकामी के चलते पूरे प्रदेश में अब तक 65 चौहान समुदाय के लोगों की हत्या हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और सरकार जाति देखकर काम कर रही है।

डॉ. चौहान ने कहा कि गरीबों और मजदूरों को सरकार सिर्फ वोट बैंक के रूप में देख रही है। उनके शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश निषाद और राष्ट्रीय प्रवक्ता वीरपाल चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने और चौहान समाज को एकजुट करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह ने की जबकि संचालन प्रमुख महासचिव कुमार चौहान ने किया। इस दौरान तिलकराम चौहान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान ने उपस्थित चौहान समाज के लोगों को संगठन को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई। क्षेत्र के गोरखनाथ चौहान ने गायन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

सम्मेलन में संदीप चौहान, बलराम चौहान, कृष्ण कुमार चौहान, जय सिंह चौहान, छोटेलाल, राम सिंह, सरोज देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


Spread the love

Related posts