घर में सांप ने डसा: इलाज के दौरान महिला की मौत

Spread the love

 

सांकेतिक फोटो

घर में सांप ने डसा: इलाज के दौरान महिला की मौत

तारुन, अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र में शनिवार एक महिला को जहरीले जंतु ने काट लिया। आनन फानन में परिवारजनों से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलगरा मजरे गदुरहवा निवासी मोहम्मद शमशाद की पत्नी सबीना बानो को शनिवार को घर के अंदर जहरीले सांप से काट लिया। सांप के काटने के बाद जब हल्ला मचा तो परिजन वो आस पास के लोग दौड़े, हालांकि जब माजरा समझ में आया तो परिजन आनन फानन में महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के लिए रेफर कर दिया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। परिजन के अनुसार इलाज के बाद भी उसकी हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका का पति तारुन क्षेत्र स्थित बाजार में ही सैलून की दुकान चलाता है, उसी के अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है, मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई।


Spread the love

Related posts