Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 100 से अधिक मौतें, हजारों लापता

Spread the love

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 100 से अधिक मौतें, हजारों लापता

Natinol desk: नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से 100 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि हजारों लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

बाढ़ का सबसे अधिक असर नेपाल के नदी किनारे वाले इलाकों में दिखाई दे रहा है। कई सड़कें, पुल और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट भी प्रभावित बताए जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर परियोजनाएं रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदियों पर बनी हैं। लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोगों के भी लापता होने की जानकारी मिली है।

नेपाल में बिगड़े हालात का असर भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों पर भी पड़ने की आशंका है। स्थिति को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है। गंडक नदी से जुड़े जिलों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

भारी तबाही में भारत के 105 नागरिक लापता होने की सूचना….!

नेपाल में भारी बाढ़ के बाद-बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने जनता से अपील की है कि अगले पाँच छह घंटे से पूरी रात अलर्ट रहने की जरूरत है, समस्या बड़ी है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है, गंडक नदी पर दबाव बढ़ने की उम्मीद है ,सतर्क रहें , घबरायें नहीं , कोसी नदी में पानी बढ़ने की अभी कोई बात सामने नहीं आई है !!

भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

उधर, तिब्बत ऑटोनॉमस रीजन के चीन सीमा से लगे इलाकों में अचानक आई बाढ़ को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रभावित भारतीय नागरिक स्थानीय चीनी अधिकारियों से 0086 139 8999 0012 पर संपर्क कर सकते हैं।

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के लिए 0086 185 1428 4905 नंबर जारी किया गया है। इस पर WhatsApp के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है। वहीं, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 हैं। दोनों नंबरों पर WhatsApp सुविधा उपलब्ध है।

भारतीय दूतावास ने प्रभावित नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी सभी आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

नेपाल में भारी बाढ़, आपदा के मद्देनज़र, बिहार की स्थिति पर गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात कर स्थिति की जानकारी ली। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बिहार सरकार के अनुसार गंडक नदी से जुड़े जिले विशेष सतर्कता बरती जा रही है, एनडीआरएफ की टीमों को एलर्ट मोड पर रखा गया है।

नेपाल की बाढ़ में अब तक क्या–क्या हुआ ?

जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 100 लोगों की मौत हुई है और करीब 1000 से ज्यादा लोग लापता हैं। 42 KM की सड़क बह गई, कई पुल टूट गए ,चीनी मीडिया के मुताबिक, तिब्बत के गियरोंग में 3 मौतें और 265 लोग लापता हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 400 से ज्यादा लोगों से संपर्क टूटा 9 बैंक बह गए, 26 कर्मचारी लापता हैं। अनगिनत बिल्डिंग और गाड़ियां बह गईं भारत और चीन दोनों ने नेपाल को मदद भेजी है।


Spread the love

Related posts