बार एसोसिएशन का चुनाव 2026: सकुशल संपन्न हुआ चुनाव, 117 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

Spread the love

बार एसोसिएशन का चुनाव 2026: अध्यक्ष पर चुनाव लड़ रहे वंशीधर शुक्ल को मिले सबसे अधिक 81 मत

बीकापुर। बीकापुर बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 118 मतदाताओं के सापेक्ष 117 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चली, हालांकि इसके बाद मतगणना समाप्त हुई।

चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष अवध राम यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वंशीधर शुक्ल को 81 मत प्राप्त हुए हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सीताराम दुबे को 21 मत और शिवनाथ सिह को 15 मत प्राप्त हुआ। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए पिछले चुनाव में रनर प्रत्याशी रहे कुश राय को इस बार 27 मत से ही संतोष करना पड़ा, जबकि पहली बार चुनाव लड़ने वाले राम सिंह यादव को कुल 89 मत प्राप्त हुए है, वही 1 मत अवैध रहा।

इस प्रकार से राम सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कुश राय को 62 मतों से परास्त किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक सिंह ने 63 मत पाकर विजय श्री हासिल किया, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र पांडेय को 53 मतों से संतोष करना पड़ा, इस पद के लिए भी 1 मत अवैध रहा ।

वही संयुक्त मंत्री के लिए दिनेश कुमार पांडेय, पुष्पेंद्र मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए श्याम सुंदर कनौजिया, वरिष्ठ कार्यकारी के लिए राम सजीवन चौरसिया, दिनेश कुमार तिवारी, रमेश कुमार तथा कनिष्ठ कार्यकारी के लिए अरुण कुमार मिश्र, सुशील कुमार पांडेय, संजय पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए है ।

उन्होंने बताया कि वार्षिक चुनाव 2026-27 में कुल 118 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 117 मतदाताओं ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया। एक मतदाता शहर से बाहर होने की वजह से उनका मत नहीं पड़ सका है।


Spread the love

Related posts