राम मंदिर नवीन धर्मध्वज: राम मंदिर के शिखर पर फहराया गया नवीन धर्मध्वज, श्रद्धालुओं में उत्साह अयोध्या। श्रावण शुक्ल पक्ष नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर नवीन धर्मध्वज फहराया गया। मंदिर के शिखर पर लहराता नया धर्मध्वज श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। धर्मध्वज फहराए जाने के बाद रामनगरी में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से नवीन धर्मध्वज की तस्वीरें और वीडियो भी जारी किए गए हैं। इन तस्वीरों में…
Read MoreTag: रामभक्त
नित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ पर अयोध्या में निकली भव्य शोभायात्रा
नित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ पर अयोध्या में निकली भव्य शोभायात्रा अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि समवेत नित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार सुबह अयोध्या में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह करीब 5:30 बजे गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त, परिक्रमार्थी, साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए। भगवा ध्वजों के साथ जय श्रीराम के जयकारों से अयोध्या की गलियां गूंज उठीं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरी, वहां स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा…
Read Moreयेलो जोन पास विवाद: कांग्रेस नेता ने यलो जोन पास में अनियमितता पर उठाया सवाल, पुलिस से की शिकायत
येलो जोन पास विवाद: कांग्रेस नेता ने यलो जोन पास में अनियमितता पर उठाया सवाल, पुलिस से की शिकायत बोले-येलो जोन पास में नाम और फोटो की भिन्नता का मामला अत्यंत गंभीर, दर्ज हो एफआईआर अयोध्या। अयोध्या धाम के अति संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश के लिए निर्गत किए जाने वाले येलो जोन पास में अनियमितता के मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर को…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट बैठक: दानपात्र अनियमितता मामले में राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, नए महामंत्री बनने तक कृष्ण मोहन संभालेंगे जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे स्वीकार, दानपात्र मामले में एसआईटी जांच तेज अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को राम मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में दानपात्रों से प्राप्त राशि की गणना प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं, उसकी जांच, ट्रस्ट पदाधिकारियों के इस्तीफों, मीडिया में चल रही चर्चाओं तथा मंदिर की भावी प्रशासनिक व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद ट्रस्ट की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कई अहम निर्णयों की जानकारी…
Read Moreमहंत नृत्य गोपाल दास का 88वां जन्मोत्सव: श्रीराम कथा की अमृत वर्षा में उमड़े संत और श्रद्धालु
महंत नृत्य गोपाल दास का 88वां जन्मोत्सव: श्रीराम कथा की अमृतवर्षा से सराबोर हुए भक्त अयोध्या। श्री मणिराम दास छावनी के महंत और श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 88 वें जन्म महोत्सव पर हनुमात निवास के पीठाधीश्वर स्वामी मिथिलेश नंदिनी शरण के श्रीमुख से हो रही श्री राम कथा की अमृत वर्षा में संत, महंत सहित सभी श्रोता सराबोर हो उठे। छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास निर्देशन में यह जन्म महोत्सव बड़े ही हर्षौल्लास से संचालित हो रहा है। नित्य…
Read Moreअरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरा: अयोध्या पहुंचे आप विधायक, कहा-राम मंदिर प्रकरण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे दोनों में आई कमी
अरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरा: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण से आहत हुई रामभक्तों की भावनाएं : अनिल झा दी सलाह-मंदिर में आने वाले चढ़ावे का एक हिस्सा शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी हो खर्च अयोध्या। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले गुरुवार को जनपद पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ रामलला के दर्शन-पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी को…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: सत्य उजागर होने के संकल्प के साथ 25 दिन के मौन व्रत पर गए राजषि महंत एकनाथ महाराज
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में सत्य उजागर होने के संकल्प के साथ 25 दिन के मौन व्रत पर गए राजषि महंत एकनाथ महाराज अयोध्या, 22 जून। रामनगरी अयोध्या के संत राजषि महंत एकनाथ महाराज ने 23 जून से 18 जुलाई तक 25 दिनों के मौन व्रत का संकल्प लिया है। इस अवधि में वह किसी से वार्ता नहीं करेंगे तथा साधना, आत्मचिंतन और भागवत अध्ययन में समय व्यतीत करेंगे। उनके आश्रम की ओर से जारी सूचना में श्रद्धालुओं और अनुयायियों से इस अवधि में फोन अथवा अन्य माध्यमों से संपर्क…
Read Moreश्रीराम राखी पर्व 2026 को ऐतिहासिक बनाने को लेकर बनाई रणनीति, बैठक में बनी रूपरेखा
श्रीराम राखी पर्व 2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू, संस्थान की बैठक में बनी रूपरेखा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक, पदाधिकारियों ने पीठाधीश्वर सीताराम दास का लिया आशीर्वाद अयोध्या। श्रीराम राखी पर्व को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर रविवार को श्री श्रृंगी ऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान की एक बैठक आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ पीठाधीश्वर सीताराम दास ने मंत्रोच्चार के साथ किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई इस बैठक में संस्थान के समस्त पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य सम्मिलित हुए…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा विवाद: उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला की ओर से पोस्टर लगवाए गए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कोई न्याय करे या न करे प्रभु श्री रामलला न्याय जरूर करेंगे-शरद शुक्ला अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर अब सियासत पोस्टर वार तक पहुंच गई है। शहर के पुष्पराज चौराहे लगे इस पोस्टर में स्कंद पुराण के एक दोहे का उल्लेख करते हुए यह संदेश दिया गया है कि मंदिर को दी गई भूमि, संपत्ति या दान के धन को चुराने अथवा हड़पने वाला व्यक्ति धर्मशास्त्रों के अनुसार गंभीर पाप का भागीदार होता है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के…
Read Moreराममंदिर चढ़ावा विवाद: हिंदूवादी संगठन ने सीओ को दी तहरीर, निष्पक्ष जांच की मांग
राममंदिर चढ़ावा विवाद: कथित चोरी के मामले में तहरीर, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग अयोध्या। वर्तमान में चर्चा में चल रहे रामजन्मभूमि चढ़ावा में चोरी के मामले में हिंदूवादी संगठन की ओर से शनिवार को सीओ अयोध्या को तहरीर सौंपी गई है। इसकी प्रतिलिपि एसएसपी को संबोधित की गई है। तहरीर में मामले की सक्षम एजेंसी से उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी कर्मियों तथा पदाधिकारियों के खिलाफ जांच करवा कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या को सौंपी गई शिकायत में संगठन के विक्रम मणि तिवारी…
Read More