Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO का ऐलान…!

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO का ऐलान, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर, आधिकारिक घोषणा बाकी…. अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में राम मंदिर के नए CEO के नाम पर मुहर लगा दी गई है। सर्च कमेटी की संस्तुति के बाद पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। हालांकि अभी ट्रस्ट की तरफ से आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। मणिरामदास जी की छावनी में चल रही ट्रस्ट…

Read More

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का चाहते हैं लाभ,तो शुरू हो रहा साक्षात्कार,

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का चाहते हैं लाभ, तो शुरू हो रहा साक्षात्कार अयोध्या। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वर्ष 2026-27 में प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के लिए साक्षात्कार की तिथि जारी की गई है। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र की ओर से विभिन्न ट्रेडों के लाभार्थियों के साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगी। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र कार्यालय की ओर से…

Read More

NH-27 पर भीषण हादसा: 28 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई घायल

NH-27 पर भीषण हादसा: 28 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई घायल अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मखवापुर के पास NH-27 हाईवे पर बुधवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। लखीमपुर खीरी से अयोध्या दर्शन के लिए आ रहे 28 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक विकास वर्मा (27) समेत कई श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलते ही PRV-112 की टीम मौके पर…

Read More

IGRS Ranking: जनशिकायतों के निस्तारण में अयोध्या का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस में 7वीं रैंक

IGRS Ranking: जनशिकायतों के निस्तारण में अयोध्या का शानदार प्रदर्शन, आईजीआरएस में 7वीं रैंक अयोध्या। जनशिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में अयोध्या जिले ने प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) की अगस्त माह की नवीनतम रैंकिंग में अयोध्या को प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, निरंतर अनुश्रवण और जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। जिलाधिकारी…

Read More

‘विद्या शक्ति पहल’ का असर, 63,106 निरक्षर महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने का अभियान

‘विद्या शक्ति पहल’ का असर, 63,106 निरक्षर महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने का अभियान विद्या शक्ति पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह अयोध्या। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र की निरक्षर महिलाओं को बुनियादी शिक्षा से जोड़ने के लिए ‘विद्या शक्ति पहल’ शुरू की है। समुदाय आधारित इस वयस्क साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को शिक्षा देकर उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सक्षम, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।जनगणना-2011 के आंकड़ों के अनुसार अयोध्या…

Read More

मारपीट की दो घटनाएं: कैंट में युवक घायल, नगर कोतवाली पुलिस ने एक का किया चालान

मारपीट की दो घटनाएं: कैंट में युवक घायल, नगर कोतवाली पुलिस ने एक का किया चालान अयोध्या। शहर सर्किल में कैंट थाना क्षेत्र में हुई मारपीट में एक शख्स घायल हुआ है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है और तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं विवाद के एक अन्य मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने एक का शांति भंग में चालान किया है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में हुए विवाद और मारपीट में गांव निवासी अखिलेश कुमार 45 वर्ष…

Read More

Crime News: जहरीले पदार्थ के सेवन से बिगड़ी विवाहिता की हालत, भर्ती

Crime News: जहरीले पदार्थ के सेवन से बिगड़ी विवाहिता की हालत, भर्ती अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान लगभग 32 वर्षीय संजू देवी पत्नी राम सजन निवासी साधु का पुरवा थाना रौनाही के रूप में हुई है। विवाहिता की हालत बिगड़ने के बाद परिवार को मामले की…

Read More

अधिवक्ताओं का प्रदर्शन: जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

अधिवक्ताओं का प्रदर्शन: जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग बीकापुर। जातिगत आरक्षण के विरोध, यूसीजी एक्ट को वापस करने तथा एससी एसटी एक्ट को समाप्त करने के लिए जंतर मंतर दिल्ली पर हो रहे प्रदर्शन के समर्थन में अधिवक्ता संघ बीकापुर द्वारा भी मंगलवार को हुंकार भरी गई तथा बार एसोसिएशन बीकापुर के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में इकट्ठा होकर नारेबाजी भी की गई। जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के समर्थन में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी संतोष कुमार…

Read More

Ayodhya News: कोटेदारों का कमीशन बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी को भेजा आभार पत्र, राशन विक्रेताओं ने जताई खुशी

Ayodhya News: कोटेदारों का कमीशन बढ़ने पर मुख्यमंत्री योगी को भेजा आभार पत्र, राशन विक्रेताओं ने जताई खुशी अयोध्या। कोटेदारों का कमीशन बढ़ाए जाने पर ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप संगठन और अन्नपूर्णा भवन संचालकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एवं जिला पूर्ति अधिकारी ब्रजेश मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद एवं आभार पत्र भेजा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कोटेदारों का कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने से राशन…

Read More

Ayodhya Fire: लक्ष्मी स्वीट हाउस में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Ayodhya Fire: लक्ष्मी स्वीट हाउस में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका अयोध्या। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित लक्ष्मी स्वीट हाउस में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दस्ता मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद…

Read More