खेल समाचार: यूपी टी-20 लीग के लिए हुआ ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

  खेल समाचार: डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित हुए ट्रायल में 400 युवा क्रिकेटरों ने किया प्रतिभाग अयोध्या। प्रदेश की यूपी टी-20 लीग के आगामी सीजन के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में एक वृहद खिलाड़ी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में मेजबान अयोध्या जोन के अलावा पड़ोसी जनपद लखनऊ, बाराबंकी और आसपास के कई अन्य जिलों से आए करीब 400 प्रतिभावान युवा क्रिकेटरों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया का पूरा संचालन और प्रबंधन यूपी टी-20 लीग की प्रमुख…

Read More

महंत नृत्यगोपाल दास का 88वां जन्मोत्सव: कार्यक्रम पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज, सनातन एकता का किया आह्वान

महंत नृत्यगोपाल दास का 88वां जन्मोत्सव: कार्यक्रम पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज, सनातन एकता का किया आह्वान अयोध्या। महंत नृत्यगोपाल दास के 88वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन में उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा और समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए सभी सनातनियों से संगठित होने का आह्वान किया। महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में सनातन समाज को एकजुट होकर अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक…

Read More

राज्यपाल का अयोध्या दौरा: प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनने का लेने चाहिए संकल्प-आनंदीबेन पटेल

  राज्यपाल का अयोध्या दौरा: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया नए आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर दिया जोर अयोध्या। आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और शिक्षा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह बातें शनिवार को अयोध्या पहुंची प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन अवसर पर कही। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेना चाहिए। राज्यपाल यहां वशिष्ट कुंड वार्ड क्षेत्र स्थित…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के व्यवस्थापक पद से हटाए गए गोपाल राव…..!

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: इस मामले को लेकर अभी तक नहीं हुई कोई आधिकारिक पुष्टि, ट्रस्ट में कई और बदलावों पर हो रही चर्चा अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दानपात्र और चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी प्रकरण में कार्रवाई तेज हो गई है। इस प्रकरण में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तारी और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे के बाद सूचना मिल रही है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव को भी पद से हटा दिया गया है, हालांकि अभी…

Read More

महंत नृत्य गोपाल दास का 88वां जन्मोत्सव: श्रीराम कथा की अमृत वर्षा में उमड़े संत और श्रद्धालु

महंत नृत्य गोपाल दास का 88वां जन्मोत्सव: श्रीराम कथा की अमृतवर्षा से सराबोर हुए भक्त अयोध्या। श्री मणिराम दास छावनी के महंत और श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के 88 वें जन्म महोत्सव पर हनुमात निवास के पीठाधीश्वर स्वामी मिथिलेश नंदिनी शरण के श्रीमुख से हो रही श्री राम कथा की अमृत वर्षा में संत, महंत सहित सभी श्रोता सराबोर हो उठे। छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास निर्देशन में यह जन्म महोत्सव बड़े ही हर्षौल्लास से संचालित हो रहा है। नित्य…

Read More

पंचकल्याणक महोत्सव का हुआ समापन

पंचकल्याणक महोत्सव: 923 प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न अयोध्या। दिगंबर जैन मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों एवं मंगल विधान के साथ समापन हो गया। महोत्सव के दौरान 923 जिन प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। जैन मंदिर के जीवन प्रकाश जैन ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव में जैन धर्म की प्राचीन परंपराओं, धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक संस्कारों का दिव्य संगम देखने को मिला। देश के विभिन्न राज्यों से आए संतों, विद्वानों एवं श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर धर्मलाभ…

Read More