Ayodhya News: भंडारे के निमंत्रण से लौटे युवक को सांप ने काटा, मौत

मिल्कीपुर विधायक के यहां आयोजित भंडारे में गया था युवक अयोध्या। खांडसा थाना क्षेत्र स्थित पूरे पाण्डेय बिनायक पुर निवासी युवक की भड़ारे के निमंत्रण से लौटने के बाद साँप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूरे पाण्डेय बिनायक पुर निवासी तीस वर्षीय बजरंगी पुत्र रोंघई बीती रात मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान के यहां आयोजित भंडारे गया था, जहां से देर रात निमंत्रण खाकर लौटा था। घर पहुचने के बाद जब युवक बजरंगी सोने के लिए बिस्तर की ओर गया तो उसे सांप ने काट लिया। शोर…

Read More

कच्चे तेल की तेजी का असर, राजधानी दिल्ली में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। शनिवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिसके बाद राजधानी दिल्ली मे पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 92.49 रुपए प्रति लीटर है। बीते 10 दिनों के भीतर यह तीसरा मौका है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता के साथ-साथ परिवहन और…

Read More

अमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की प्रथम शहादत दिवस पर 30 युवाओं ने किया रक्तदान

राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर अयोध्या। राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में कीर्ति चक्र से सम्मानित अमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के प्रथम शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलम गेस्ट हाउस में किया गया। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद 30 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय अयोध्या के सहयोग से सम्पन्न हुआ।रक्तदान शिविर का शुभारम्भ शहीद शशांक तिवारी के पिता  जंग बहादुर तिवारी ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस…

Read More

रुदौली विधायक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन दंगा मामला वापस, छह साल पूर्व भाजपा सरकार ने लिया था निर्णय

अयोध्या। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट सुरेन्द्र मोहन सहाय ने शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रुदौली क्षेत्र में हुए दंगे के मामले में विधायक रामचंदर यादव के खिलाफ मुकदमा वापस लेने का आदेश दिया है। इस बाबत इसी माह चार मई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ ने विधायक की याचिका पर कार्यवाही समाप्त करने का आदेश पारित किया था। लोक अभियोजक ज्ञानेश चंद्र पांडेय और रोहित पांडेय के मुताबिक 24 अक्टूबर 2012 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रुदौली थाना क्षेत्र में बवाल हुआ था। आरोप था…

Read More

खाद की कालाबाजारी के खिलाफ भाकियू ने किया प्रदर्शन,1 जून को महापंचायत का ऐलान

जिलाध्यक्ष ने उठाया फॉर्मर रजिस्ट्री में खामियों का मुद्दा अयोध्या। यूरिया खाद की कालाबाजारी और किसानों के कथित शोषण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर पंचायत कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और फार्मर रजिस्ट्री की खामियों को दूर करने की मांग उठाई। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने आरोप लगाया कि थोक विक्रेता फुटकर दुकानदारों को ऊंचे दामों पर यूरिया उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे किसानों को महंगी दरों पर खाद खरीदने को मजबूर होना…

Read More

सीएचसी पहुंच जिलाधिकारी जाना स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल

मरीजों और तीमारदारों को गर्मी से बचाने के लिए बेहतर व्यवस्था करने के दिए निर्देश अयोध्या। जिले में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष, औषधि वितरण केंद्र, महिला एवं पुरुष वार्ड सहित विभिन्न विभागों…

Read More

स्वच्छता में सहभागिता बढ़ाने को लेकर की पदयात्रा, घर-घर पहुंचे महापौर

घर-घर पहुंचे महापौर, स्वच्छता अभियान में सहभागिता की अपील अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने रायबरेली रोड से नाका हनुमानगढ़ी होते हुए रामनगर तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से स्वच्छता महाअभियान ‘एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर वार’ में सहभागिता की अपील की। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि 31 मई को लोग अपने घरों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर केवल आधा घंटा सफाई करें, तो इससे पूरे नगर में स्वच्छता का सकारात्मक…

Read More

Ayodhya News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, चार आरोपियों पर केस दर्ज

बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के मलेथू कनक गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मलेथू कनक निवासी भगवान सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही रिंकू सिंह, टोनी सिंह, मोनी सिंह और सोनू सिंह से उनका पुराना पारिवारिक एवं पट्टीदारी विवाद चल रहा है। आरोप है कि 18 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे…

Read More

Ayodhya News: कौशल्या कुंड और सुमित्रा कुंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग तेज…

अयोध्या। रामनगरी के मौजा बाग बिजैसी स्थित पौराणिक कौशल्या कुंड और सुमित्रा कुंड को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने प्रशासन से दोनों धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनके संरक्षण की मांग की है। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से उच्च न्यायालय के आदेश का भी हवाला दिया गया। हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के प्रमुख एवं हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने बताया कि कौशल्या कुंड और सुमित्रा कुंड का धार्मिक और पौराणिक महत्व…

Read More

Ayodhya News: धुएं के गुबार में उड़ते नगर निगम के दावे……

अयोध्या। स्वच्छता और Door-to-Door कूड़ा उठाने के बड़े-बड़े दावे करने वाला नगर निगम जमीनी हकीकत पर खरा उतरता नजर नहीं आ रहा है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में आज भी कूड़े के ढेर खुलेआम पड़े देखे जा सकते हैं। स्थिति यह है कि कूड़ा उठाने के बजाय कई स्थानों पर सफाई कर्मियों द्वारा उसी कूड़े में आग लगा दी जाती है, जिससे पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल जाता है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से…

Read More