स्वच्छ भारत मिशन: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर बढ़ा विवाद, पार्षदों ने दिया धरना

धरना देते पार्षद  स्वच्छ भारत मिशन: अयोध्या, नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है। व्यवस्था में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कई पार्षदों ने नगर निगम के जोनल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में अशोक सिंघल नगर वार्ड के पार्षद अंकित त्रिपाठी भी शामिल रहे। पार्षदों ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट किए जाने की मांग की। उनका आरोप है कि सफाई कर्मचारी महीने में करीब 10 दिन धरने पर रहते हैं, जिससे कूड़ा संग्रहण व्यवस्था प्रभावित हो रही…

Read More

जन समस्या: रेलवे अंदर पास में भरा पानी, राहगीरों को ही रही परेशानी

गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गुडुइया गांव के पास गेट नम्बर92सी पर रेलवे विभाग द्वारा बना अंडरपास लोगो की मुसीबत का कारण बन गया है।विभाग ने अंडरपास तो बना दिया परन्तु जल निकासी प्रबंधन करना भूल गया जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गया है।इस अंडरपास से दसियों गांवों के तकरीबन दस हजार की आबादी का आने जाने का एकमात्र रास्ता है।आये दिन पानी भरा होने के कारण तमाम वाहन फंसता रहता है।ऐसा भी नही है कि विभाग को इसकी जानकारी नही है,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामभवन वर्मा ने कई बार जेई,ठेकेदार,स्टेशन मास्टर सहित तमाम रेलवे के उच्चाधिकारियों से शिकायत किया,जिसके बाद पम्प से पानी तो निकाल दिया जाता है परन्तु दोबारा जलभराव ना हो इसके लिए कोई ठोस उपाय नही किया जाता है।प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि यदि बार बार शिकायत करने के बावजूद अब रेलवे विभाग इस पर कोई ठोस कार्यवाही नही करता है तो सारे ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी।

रेलवे अंदर पास में भरा पानी गोसाईंगंज में रेलवे अंडरपास बना मुसीबत, जलभराव से 10 हजार आबादी प्रभावित गोसाईंगंज अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके के गददौपुर गुडुइया गांव के पास गेट नम्बर92सी पर रेलवे विभाग द्वारा बना अंडरपास लोगो की मुसीबत का कारण बन गया है। विभाग ने अंडरपास तो बना दिया परन्तु जल निकासी प्रबंधन करना भूल गया, जिससे लोगो का आना जाना दूभर हो गया है। इस अंडरपास से दसियों गांवों के तकरीबन दस हजार की आबादी का आने जाने का एकमात्र रास्ता है। आये दिन पानी भरा होने…

Read More