रेलवे निरीक्षण: मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सभी कार्य: डीआरएम

Spread the love

विकास कार्यों का जायजा लेते डीआरएम

रेलवे निरीक्षण: मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सभी कार्य: डीआरएम

अयोध्या कैंट और सुल्तानपुर रेल प्रखंड के स्टेशनों का लिया जायजा

अयोध्या। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक ने शुक्रवार को लखनऊ-अयोध्या और सुल्तानपुर रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने कि हिदायत दी।

कहा कि स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, संरक्षा तथा आधुनिक यात्री सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विभिन्न स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं, स्टेशन भवन, परिचालन एवं संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद में रुदौली स्टेशन से अयोध्या की ओर रेलखंड का निरीक्षण करते हुए समपार संख्या 141-सी/1ई का जायजा लिया तथा संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर आपने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की जानकारी ली। भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 17.04 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन भवन एवं अन्य विकास कार्य के क्रम में उन्होंने स्टेशन भवन,रिले रूम एवं अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे हैं। इसके पश्चात मार्ग मे लेवल क्रॉसिंग संख्या 27-C/E-3 पर संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को देखा।

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव सहित लखनऊ मंडल के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

बाराबंकी और सुल्तानपुर रेल स्टेशन भी देखा
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर मण्डल रेल प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म शेड, कंट्रोल रूम भवन, वॉशरूम, टिकट काउंटर, खानपान स्टॉल, सर्कुलेटिंग एरिया तथा अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बाराबंकी स्टेशन पर 33.42 करोड़ रुपए की लागत से कराए जा रहे स्टेशन के पुनर्विकास एवं निर्माण कार्य में निर्माणाधीन स्टेशन भवन के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली।

वहीं सुल्तानपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 36.85 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे स्टेशन के पुनर्विकास,यात्री सुविधाओं के विस्तार और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।


Spread the love

Related posts