सम्पूर्ण समाधान दिवस: शिकायतों पर डीएम का त्वरित एक्शन, चकमार्ग कब्जामुक्त, लेखपाल निलंबित अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न तहसीलों में चकमार्ग, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे, रास्ते में अतिक्रमण, विद्युत तार और अवैध पानी के कनेक्शन से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। चकमार्गों से हटाया गया कब्जा तहसील सोहावल के ग्राम खिरौनी निवासी की शिकायत पर चकमार्ग की…
Read MoreTag: नगर निगम अयोध्या
पत्रकार चौराहा अयोध्या: पत्रकारों ने अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ का किया सम्मान
पत्रकार चौराहा अयोध्या: पत्रकारों ने अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ का किया सम्मान पत्रकार चौराहे पर विकास मे सहयोग के लिए किया गया सम्मानित अयोध्या। पत्रकार चौराहे के विकास और व्यवस्थाओं में सहयोग देने पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ के प्रति पत्रकारों ने आभार जताया। पत्रकारों ने उन्हें रामनामी बुके भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार चौराहे से जुड़ी व्यवस्थाओं में नगर निगम की ओर से मिले सहयोग से पत्रकारों में सकारात्मक संदेश गया है। अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ ने पत्रकारों…
Read Moreपौधरोपण महाअभियान: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण
पौधरोपण महाअभियान: आबकारी मंत्री, विधायक व जनप्रतिनिधियों ने रोपे पौधे, 419 बूथों पर चला ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अयोध्या। पौधरोपण महाअभियान-2026 “एक पेड़ मां के नाम” के तहत रविवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, मसौधा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत भाजपा महानगर के सभी 419 बूथों तथा नगर…
Read Moreमैं हूं अयोध्या की गूंज: अब सुनाई देगी ‘मैं हूं अयोध्या की गूंज…
मैं हूं अयोध्या की गूंज: अब सुबह-शाम गूंजेगा ‘मैं हूं अयोध्या की गूंज’, नगर निगम करेगा भक्ति गीत का सार्वजनिक प्रसारण अयोध्या। रामनगरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल के तहत अब जनता को सुबह और शाम को मैं हूं अयोध्या की गूंज सुनाई देगी। गीतकार डॉ. ताराचंद्र ‘तन्हा’ द्वारा रचित भक्ति गीत “मैं हूं अयोध्या की, अयोध्या प्रभु राम की’ जिसे अब नगर निगम की ओर से प्रतिदिन सुबह और शाम नगर निगम के…
Read Moreनगर निगम कंट्रोल रूम: जलभराव से निपटने के लिए मुस्तैद हुआ नगर निगम, 24 घंटे हेल्पलाइन 1533 और 18003131277
नगर निगम कंट्रोल रूम: महापौर व नगर आयुक्त ने किया कंट्रोल रूम का शुभारंभ, तीन शिफ्टों में तैनात रहेंगे कर्मचारी हेल्पलाइन नंबर 1533 और 1800-313-1277 पर दर्ज कराएं शिकायत अयोध्या। मानसून के दौरान नगर निगम क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने को लेकर नगर निगम अब तैयारियों में जुट गया है। जलभराव जैसी स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने लोगों के लिए बकायदा कंट्रोल रूम की स्थापना की है वही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को महापौर महंत गिरीश पति…
Read Moreकिसान महापंचायत: मांगों और समस्याओं को लेकर भाकियू ने की महापंचायत, सौंपा ज्ञापन
फोटो:महेंद्र गोंड किसान महापंचायत: यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ भाकियू की महापंचायत, थोक दर घोषित करने की मांग अयोध्या। यूरिया खाद का थोक दर घोषित करने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में महापंचायत किया। भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि जनपद में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है, थोक विक्रेताओं द्वारा थोकदर घोषित करने के बजाय महगे दामों पर फुटकर विक्रेताओं को खाद बेची जा रही है जिसके कारण किसानों को महंगे दाम…
Read Moreचौराहे पर दें ध्यान, सिग्नल पर रखें यातायात नियमों का ख्याल
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त और सुगम बनाने के लिए शुरू हुआ आईटीएमएस आमजन को जाम की समस्या से मिलेगी निजात, व्यवस्थित तरीके से होगा यातायात का संचालन अयोध्या। शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भरने वालों के लिए बुरी खबर है… जी हां, सही सुने। अगर आप शहर के शांति चौक (नाका), गुदड़ी बाजार चौराहा, पोस्ट ऑफिस चौराहा तथा पुलिस लाइन स्थित पुष्पराज चौराहे से बिना हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पार हुए तो आपके खिलाफ चालान की कार्रवाई भी हो सकती है, क्योंकि अब…
Read Moreनिषाद समाज में आक्रोश: निषादराज चौराहे पर नामपट्ट की जगह शौचालय संकेतक, निषाद समाज ने उठाए सवाल
फोटो: महेंद्र गोंड (निषादराज चौराहे पर लगा शौचालय का संकेतक) निषाद समाज में आक्रोश: निषादराज के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप, बोर्ड हटाने की मांग अयोध्या, निषाद समाज ने टेढ़ी बाजार स्थित निषादराज चौराहे पर नगर निगम द्वारा शौचालय दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। समाज के लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने निषादराज चौराहे का आधिकारिक बोर्ड लगाने के बजाय भगवान निषादराज की प्रतिमा के सामने शौचालय का बोर्ड लगाकर समाज की भावनाओं को आहत किया है। निषाद पंचायती मंदिर के पदाधिकारियों…
Read Moreस्वच्छ भारत मिशन: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर बढ़ा विवाद, पार्षदों ने दिया धरना
धरना देते पार्षद स्वच्छ भारत मिशन: अयोध्या, नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है। व्यवस्था में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कई पार्षदों ने नगर निगम के जोनल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने में अशोक सिंघल नगर वार्ड के पार्षद अंकित त्रिपाठी भी शामिल रहे। पार्षदों ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट किए जाने की मांग की। उनका आरोप है कि सफाई कर्मचारी महीने में करीब 10 दिन धरने पर रहते हैं, जिससे कूड़ा संग्रहण व्यवस्था प्रभावित हो रही…
Read Moreअवध विश्वविद्यालय स्वच्छता अभियान: स्वच्छता को दैनिक जीवन के संकल्प के रूप में स्वीकार करें : कुलपति
अवध विश्वविद्यालय स्वच्छता अभियान: क्लीन एंड ग्रीन कैंपस की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से चला स्वच्छता अभियान अयोध्या। ‘Clean and Green Campus’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष अभियान का नेतृत्व कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने किया। कुलपति ने कहा कि अयोध्या एक पावन धर्मनगरी है, जिसकी गरिमा और वैश्विक पहचान को देखते हुए यहां स्वच्छता का स्तर भी उच्च कोटि…
Read More