कार्यकारिणी बैठक: शशि कुमार अंगियार बने अंगियार सभा गोसाईगंज के उपाध्यक्ष

Spread the love

कार्यकारिणी बैठक: शशि कुमार अंगियार बने अंगियार सभा गोसाईगंज के उपाध्यक्ष

गोसाईगंज,अयोध्या। अंगियार सभा गोसाईगंज द्वारा कार्यकारणी की एक बैठक अंगियार सभा के वरिष्ठ संरक्षक अमरनाथ अंगियार के निज निवास पर आहुत की गई। बैठक में स्व0 नन्दकिशोर अँगियार के निधन हो जाने के कारण काफी दिनों से रिक्त चल रहे उपाध्यक्ष पद के नाम पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें शशि कुमार अंगियार “पूर्व सभासद नगर पंचायत गोसाईगंज” उनके द्वारा समाज के हर कार्यो में समर्पण एवं लगन की भावना को देखते हुए उनके नाम का प्रस्ताव नंदकुमार अंगियार ने किया, जिसे अंगियार सभा के उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने ध्वनिमत से समर्थन किया।

तेज तर्रार एवं युवा नेता भाई शशि कुमार अंगियार के उपाध्यक्ष पद पर चयन के उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार करते हुए उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्हें अंगियार सभा के अध्यक्ष राजेश कुमार अंगियार ने अंग वस्त्र और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु भगवान श्री राम का मोमेंटो देकर सम्मानित किया और अपने अध्यक्षीय संबोधन में उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष शशिकुमार अँगियार ने कहाकि आज जो दायित्व हमे मिला है उसके लिए हम अपने आपको बहुत सौभाग्यशाली मानते है।हम अपने समाज के हित के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक में अंगियार सभा के वरिष्ठ संरक्षक नंदकुमार अंगियार ,अमरनाथ अंगियार ,संरक्षक गोपीनाथ जी अंगियार ,अध्यक्ष राजेश कुमार अंगियार ,महामंत्री राम जी “फैंसी”, कोषाध्यक्ष शशिकांत अंगियार, मंत्री ओम प्रकाश अंगियार , सुनील कुमार अंगियार प्रधानाध्यापक (दीक्षा विद्यालय) मीडिया प्रभारी राजेशअंगियार, वरिष्ठ कार्यकर्ता योगेश कुमार अंगियार, नीलमणि अंगियार, आनंद कुमार “पप्पू” सूरज अंगियार, संतोष अंगियार आदि लोग उपस्थिति रहे।


Spread the love

Related posts