पत्रकार चौराहा अयोध्या: पत्रकारों ने अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ का किया सम्मान

Spread the love

पत्रकार चौराहा अयोध्या: पत्रकारों ने अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ का किया सम्मान

पत्रकार चौराहे पर विकास मे सहयोग के लिए किया गया सम्मानित

अयोध्या। पत्रकार चौराहे के विकास और व्यवस्थाओं में सहयोग देने पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ के प्रति पत्रकारों ने आभार जताया। पत्रकारों ने उन्हें रामनामी बुके भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार चौराहे से जुड़ी व्यवस्थाओं में नगर निगम की ओर से मिले सहयोग से पत्रकारों में सकारात्मक संदेश गया है।

अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रूपेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव अज्जू, बृजेश सिंह, पत्रकार राजू दुबे, राकेश सिंह, सुबोध श्रीवास्तव,समीर शाही, अनिल निषाद, नवनीत कौशल डब्बू, सुमित यादव, नरेंद्र मिश्रा, गुलजार, महेंद्र के अलावा पत्रकार रहे मौजूद


Spread the love

Related posts