Ayodhya Police Transfer: छह निरीक्षक समेत पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। ताजा तबादले में छह निरीक्षकों और पांच उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक कैंट थाने में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात निरीक्षक सूर्य प्रकाश शुक्ला को इसी पद पर थाना महाराजगंज, महाराजगंज से निरीक्षक अपराध अवधेश सिंह यादव को निरीक्षक अपराध थाना थाना कैंट, पुलिस…
Read Moreजमीन विवाद: बैनामे को लेकर महिला से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, तीन के खिलाफ केस दर्ज
जमीन विवाद: बैनामे को लेकर महिला से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, तीन के खिलाफ केस दर्ज तारुन, अयोध्या। थाना क्षेत्र के ग्राम महरई मोहम्मदपुर में जमीन के बैनामे को लेकर एक पक्ष द्वारा महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महरई मोहम्मदपुर निवासी राधेश्याम मिश्रा पुत्र रामबहाल मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने घर के सामने गाटा संख्या 630 में 69 एयर जमीन जय…
Read Moreसामाजिक सम्मान: समाजसेवी अभिषेक सावंत ‘सेवा ही हमारा संकल्प’ सम्मान से किया सम्मानित
सामाजिक सम्मान: समाजसेवी अभिषेक सावंत ‘सेवा ही हमारा संकल्प’ सम्मान से किया सम्मानित समाज की समस्याओं की आवाज बने अभिषेक सावंत, लीला हारी फाउंडेशन किया सम्मानित अयोध्या। समाज की समस्याओं को मजबूती से उठाने और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सावंत को लीला हरि फाउंडेशन की ओर से ‘सेवा ही हमारा संकल्प’ सम्मान से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन ने उनके सामाजिक कार्यों, जनसमस्याओं के प्रति सक्रियता और लोगों की मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बता दें कि अभिषेक सावंत लंबे समय…
Read MoreAyodhya Vastra Utsav: अयोध्या में साड़ी एक्सिबिशन का शुभारंभ, सूरत की नई डिजाइन बनी आकर्षण
Ayodhya Vastra Utsav: अयोध्या में साड़ी एक्सिबिशन का शुभारंभ, सूरत की नई डिजाइन बनी आकर्षण अयोध्या। रामनगरी में सोमवार को वस्त्र और फैशन की नई रौनक देखने को मिली। सावरथिया सेवा सदन में ‘अयोध्या वस्त्र उत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। अनन्या टेक्सटाइल्स की ओर से आयोजित साड़ी एक्सिबिशन का उद्घाटन सांसद एवं भारतीय राजनीतिज्ञ बृजभूषण शरण सिंह ने किया। कार्यक्रम डीटी ट्रेंड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर दिनेश पांडेय के संयोजन में आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस आयोजन में सूरत के कई प्रमुख उद्योगपति, कपड़ा व्यापारी और…
Read Moreपत्रकारों में आक्रोश: पत्रकार केके मिश्रा पर एफआईआर के विरोध में लामबंद हुए पत्रकार, एसएसपी को सौंपेंगे ज्ञापन
पत्रकारों में आक्रोश: पत्रकार केके मिश्रा पर एफआईआर के विरोध में लामबंद हुए पत्रकार, एसएसपी को सौंपेंगे ज्ञापन बीकापुर विधायक के समर्थक पर अनर्गल आरोप लगाकर एफआईआर कराने का आरोप, वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच की मांग अयोध्या। पत्रकार केके मिश्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर पत्रकारों में आक्रोश है। इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस के प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी आकाश सोनी ने की। बैठक में पत्रकार केके मिश्रा के खिलाफ बीकापुर विधायक के समर्थक…
Read MoreCM Yogi Ayodhya Visit: कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में होंगे शामिल
CM Yogi Ayodhya Visit: कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में होंगे शामिल अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या समेत सात जिलों के करीब 12 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की जानकारी है। अंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती और गोंडा से करीब दो-दो हजार प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी…
Read Moreबारिश में हादसा: PWD कार्यालय की दीवार भरभरा कर गिरी, मलबे में दबकर बाइक मिस्त्री की मौत
बारिश में हादसा: PWD कार्यालय की दीवार भरभरा कर गिरी, मलबे में दबकर बाइक मिस्त्री की मौत अयोध्या। सदर तहसील के सामने स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय की पुरानी और जर्जर बाउंड्री वॉल सोमवार को अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में दीवार के मलबे के नीचे दबकर मोटरसाइकिल मिस्त्री रविंद्र गौड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण बाउंड्री वॉल के आसपास की जमीन दलदल हो गई थी। आशंका जताई जा रही है…
Read MoreKandaila Murder Case: एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
Kandaila Murder Case: एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में… अयोध्या। जनपद पुलिस ने पुराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव क्षेत्र में हुई हत्या और जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पूराकलन्दर थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पाण्डेय की पुलिस टीम ने इन्द्रभान सिंह पुत्र हंसराज निवासी ग्राम कन्दैला थाना पूराकलन्दर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को…
Read Moreसरयू हादसा: स्नान के दौरान युवक तेज धारा में बहा, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
सरयू हादसा: स्नान के दौरान युवक तेज धारा में बहा, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के गुप्तारघाट पर रविवार को सरयू नदी में स्नान करने गया 35 वर्षीय युवक तेज धारा में बह गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू, निवासी हस्नू कटरा, अपने तीन दोस्तों के साथ गुप्तारघाट सरयू स्नान करने पहुंचा था। चारों दोस्तों में से तीन नदी में…
Read Moreकिसान यूनियन धरना: घर का गेट गिराए जाने पर भड़की भाकियू, 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान
किसान यूनियन धरना: घर का गेट गिराए जाने पर भड़की भाकियू, 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान मिल्कीपुर, अयोध्या। जिले के तहसील क्षेत्र के बिरौलीझाम गांव में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) अयोध्या धाम के जिला अध्यक्ष ईश्वरदीन यादव के नेतृत्व में 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने जा रहा है। संगठन के प्रदेश प्रमुख महासचिव रमेश तिवारी ने रविवार को बताया कि इस संबंध में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर को 5 सितंबर को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। ज्ञापन में कहा गया है कि…
Read More