सपा का विशाल PDA समागम, किसानों और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

सपा का विशाल PDA समागम, किसानों और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

अयोध्या। समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा के उपाध्यक्ष आशीष वर्मा के नेतृत्व में खजुरावन में विशाल PDA समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वर दीन वर्मा ने की, जबकि संचालन प्रधान राजेश कोरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोंडा लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रेया वर्मा, अखिलेश कटियार और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि समागम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने किसानों की समस्याओं और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों की स्थिति और आर्थिक परेशानियों को लेकर लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान, नौजवान और व्यापारी समेत विभिन्न वर्ग महंगाई और अन्य समस्याओं से परेशान हैं।

मुख्य अतिथि श्रेया वर्मा ने कहा कि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और खाद के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। अखिलेश कटियार ने भी किसानों को मंडी में उचित मूल्य नहीं मिलने और उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर अपनी बात रखी।

समागम में कबीरा समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष जय सिंह राना, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, विधानसभा सचिव गोपीनाथ वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts