संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी के सामने पहुंचीं 255 शिकायतें, 35 का मौके पर समाधान बीकापुर, अयोध्या। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की भीड उमडी़ और लंबी लाइन लगी रही। आखिरी समय दोपहर 2 बजे तक लोग लाइन में लग रहे। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 255 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई जिनमें से 35 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शेष शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्वक…
Read MoreTag: अयोध्या प्रशासन
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, पर्यटन विभाग ने निकाला आकर्षक पैकेज
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, पर्यटन विभाग ने निकाला आकर्षक पैकेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, 30 लाख दीपों से रोशन होगी रामनगरी विदेशी मेहमानों को भी मिलेगा न्योता, 30 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों को बुलाने की तैयारी अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप अयोध्या के दीपोत्सव को इस बार और भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिवाली की पूर्व संध्या पर होने वाले दीपोत्सव-2026 में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं…
Read More14 कोसी परिक्रमा मार्ग बुलडोजर कार्रवाई: चौड़ीकरण पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत गरमाई
14 कोसी परिक्रमा मार्ग बुलडोजर कार्रवाई: चौड़ीकरण पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत गरमाई प्रभावित परिवारों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जनौरा नाका क्षेत्र में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद सियासत तेज हो गई है। प्रभावित परिवारों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद धरने पर बैठ गए। प्रेस कांफ्रेंस के बाद सांसद ने जनौरा नाका स्थित कार्रवाई स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा कि…
Read MoreSaket Gaushala Land Dispute: साकेत गौशाला की जमीन का मामला फिर गरमाया, धर्म सेना ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Saket Gaushala Land Dispute: साकेत गौशाला की जमीन का मामला फिर गरमाया, धर्म सेना ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन अयोध्या। उदया चौराहे पर रामपथ स्थित साकेत गौशाला की जमीन का मामला एक बार फिर गरमा गया है। धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने गौशाला की जमीन से जुड़े प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दोबारा सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जमीन को कथित अवैध कब्जे से मुक्त कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। धर्म सेना अध्यक्ष संतोष…
Read Moreरामनगरी में चला बुलडोजर: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका के 11 मकान ध्वस्त
रामनगरी में चला बुलडोजर: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका के 11 मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के समर्थन में उतरी भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, प्रशासन की कार्रवाई पर जताई नाराजगी अयोध्या। अयोध्या में प्रस्तावित 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को जिला प्रशासन ने जनौरा नाका स्थित नजूल की जमीन पर बने मकानों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासन के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल 11 भवनों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई का स्थानीय…
Read Moreसम्पूर्ण समाधान दिवस: शिकायतों पर डीएम का त्वरित एक्शन, चकमार्ग कब्जामुक्त, लेखपाल निलंबित
सम्पूर्ण समाधान दिवस: शिकायतों पर डीएम का त्वरित एक्शन, चकमार्ग कब्जामुक्त, लेखपाल निलंबित अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न तहसीलों में चकमार्ग, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे, रास्ते में अतिक्रमण, विद्युत तार और अवैध पानी के कनेक्शन से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। चकमार्गों से हटाया गया कब्जा तहसील सोहावल के ग्राम खिरौनी निवासी की शिकायत पर चकमार्ग की…
Read Moreसावन की दस्तक, झूला मेले के लिए तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
सावन की दस्तक: अबकी बार राम मंदिर से भी रामलला जाएंगे मणि पर्वत राउंड द क्लाक निगरानी के लिए खुलेगा कंट्रोल रूम अयोध्या। आषाढ़ माह के समापन की ओर बढ़ने के साथ सावन माह ने दस्तक देने शुरू कर दी है। इसी माह रामनगरी का ऐतिहासिक सावन झूला मेला आयोजित होगा। मेले में रामनगरी भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर रहेगी। सावन मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने…
Read Moreसावन मेला 2026: अयोध्या में सावन मेले की तैयारियां तेज, तीसरे सोमवार के लिए कांवड़ यात्रा का रूट फाइनल
सावन मेला 2026: अयोध्या में सावन मेले की तैयारियां तेज, तीसरे सोमवार के लिए कांवड़ यात्रा का रूट फाइनल अयोध्या। सावन माह की शुरुआत के साथ ही रामनगरी अयोध्या में एक महीने तक चलने वाले भव्य सावन मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कमिश्नर राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा और जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने राम की पैड़ी और नया घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। तीसरे और अंतिम सावन सोमवार को संभावित भारी भीड़ को देखते हुए कांवड़ यात्रा का रूट फाइनल…
Read Moreसम्पूर्ण समाधान दिवस: अब 06 जुलाई को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, UPTET परीक्षा के चलते शासन ने बदली तिथि
सम्पूर्ण समाधान दिवस: अब 06 जुलाई को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, UPTET परीक्षा के चलते शासन ने बदली तिथि अयोध्या। शासनादेश के अनुसार माह जुलाई का प्रथम सम्पूर्ण समाधान दिवस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार, चार जुलाई को आयोजित होना था लेकिन दो से चार जुलाई 2026 तक प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) -2026 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी नवीन निर्देशों के क्रम में सम्पूर्ण समाधान दिवस अब छह जुलाई को आयोजित किया जाएगा। जनपद की समस्त तहसीलों में 06 जुलाई 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस निम्नानुसार…
Read Moreसुंदरता पर दाग़: अवैध अतिक्रमण बना नासूर, यातायात भी प्रभावित
सुंदरता पर दाग़: लोगों का आरोप-अतिक्रमण के खिलाफ औपचारिकता बन गया अभियान कहा-निकाला जाए स्थाई समाधान, अतिक्रमणकारियों पर हो कठोर कार्रवाई रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, पुलिस की मौजूदगी में भी बेखौफ कब्जेदार अयोध्या। अवैध अतिक्रमण की समस्या जिले में अब नासूर बन चुकी है, हर कोई इस समस्या से परेशान है। फुटपाथ पर अवैध कब्जे के कारण यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। हालांकि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन उस पर अमल नहीं होता, नतीजा सिफर रहता है। इसकी बानगी फुटपाथ सड़कों…
Read More