सांकेतिक फोटो साकेतपुरी क्षेत्र स्थित एक होम स्टे में ले गए थे, बदहवाश देवकाली क्षेत्र में मिली थी किशोरी अयोध्या। नगर कोतवाली के देवकली क्षेत्र में पधारवास दाल में मिली किशोरी के मामले में पुलिस ने आबरू पर हमले का मामला दर्ज किया है। प्रकरण में पुलिस ने गोंडा और बस्ती जनपद के रहने वाले कुल छह युवकों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। घटनाक्रम के मुताबिक गैर जनपद निवासी एक किशोरी को उसका प्रेमी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के साकेत पुरी कॉलोनी के निकट स्थित एक होम स्टे में…
Read MoreAyodhya: मुख्य आरक्षी पर हमला करने वाले साधु को अग्रिम जमानत देने से इनकार, याचिका निरस्त
सांकेतिक फोटो अयोध्या। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत ने मंगलवार को मुख्य आरक्षी पर हमला कर उसको बेहोश करने के मामले में मुख्य आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। पूर्व में एक सह आरोपी की अग्रिम जमानत निरस्त हो चुकी है। लोक अभियोजक ज्ञानेश चंद्र पांडेय और रोहित पांडेय ने बताया कि इसी वर्ष 22 फरवरी को हेलो जॉन सुरक्षा ड्यूटी में तैनात मुख्य आरक्षी तरुण कुमार पर हमला हुआ था। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में छोटी देवकाली के बगल एक चाय…
Read MoreAyodhya News: चार मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
Ayodhya News: जनपद की थाना श्रीरामजन्मभूमि पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई चार मोटर साइकिल भी बरामद की है। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि चोरी हुई मोटर साइकिल व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस की टीम मिली सूचना पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटर साइकिल टीवीएस सेंट्रा नम्बर- UP42J7143 (कीमत करीब मु.- 55000/- रूपये), व मु.अ.सं.- 66/2026, धारा- 303(2) बी.एन.एस. सुपर स्प्लेंडर…
Read MoreAyodhya: जनता से जुड़ी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : वेद प्रकाश गुप्ता
जनसमस्याओं पर विधायक का सख्त रुख, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश सर्किट हाउस में विधायक ने नगर आयुक्त व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक अयोध्या। शहर की विभिन्न जनसमस्याओं, नगर निगम की कार्यप्रणाली और विद्युत व्यवस्था को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाया है। सर्किट हाउस में नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार एवं मुख्य अभियन्ता विद्युत वितरण खंड अयोध्या मंडल के साथ हुई बैठक में विधायक ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही, उदासीनता, निरंकुशता और संवेदनहीनता किसी भी…
Read MoreAyodhya News: महंगाई, , बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर सपा का प्रदर्शन
अयोध्या। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर सपा ने मंगलवार को भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिले के अलग अलग हिस्सों में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिले में सपा सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सहादतगंज चौराहे से पैदल मार्च निकाला। वही मिल्कीपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने विद्याभूषण पासी, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सपा एवं अंकुर सेन, ब्लॉक प्रमुख हैरिंग्टनगंज के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सहादतगंज ओवरब्रिज के नीचे रामपथ से शुरू हुआ प्रदर्शन जुलूस के…
Read MoreAyodhya News: सेल्फी का शौक युवक पर पड़ा भारी, लापरवाही ने ली जान
गंगा दशहरा पर सुरक्षा जेटी पर खड़ा हो ले रहा था सेल्फी, लड़खड़ाया और सरयू में डूबकर हुई मौत अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में गंगा दशहरा पर मंगलवार को सेल्फी का शौक एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। सरयू नदी में स्नान के दौरान सुरक्षा जेटी पर खड़ा होने के बाद सेल्फी लेने के दौरान एक युवक ने अपना संतुलन खो दिया और सरयू नदी में गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना के बाद युवक सरयू के गहरे पानी में चला गया और देखते देखते डूब गया। मामले की…
Read Moreगंगा दशहरा: श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू में लगाई डुबकी, किया दान-पुण्य
अयोध्या। गंगा दशहरा पर रामनगरी अयोध्या में भी आस्था का संगम दिखाई पड़ा। पर्व को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां पहुंच कर पतित पावनी मां सरयू में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य के भागीदार बने। गंगा दशहरा पर यहां स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए। साथ ही सरयू घाटों पर विशेष निगरानी की जाती रही। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए व्यापक इंतजाम गंगा दशहरा को लेकर…
Read Moreबड़ा मंगल: भक्ति, सेवा और आस्था का महापर्व, 19 सालों बाद बना दुर्लभ संयोग
फाइल फोटो (पत्रकारों के साथ शरबत वितरण करते महापौर जेठ माह का बड़ा मंगल: बजरंगबली की आराधना के साथ-साथ श्रद्धा, भक्ति और भंडारे का पर्व अयोध्या: ज्येष्ठ माह का बड़ा मंगल, जिसे ‘बुढ़वा मंगल’ भी कहा जाता है। उत्तर प्रदेश खास कर लखनऊ और आसपास के जिलों में यह पर्व बड़े ही भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है और इस अवसर पर बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सेवा भाव के साथ जगह जगह भंडारे का आयोजन किया जाता है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले सभी मंगलवार को मनाया…
Read MoreAyodhya News: शिक्षक समाज तकनीक या ऑनलाइन उपस्थिति का विरोधी नहीं : डॉ. संजय सिंह
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से की मुलाकात अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई इस औपचारिक मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से कम नामांकन के कारण शिक्षकों के वेतन अवरोध, छात्रों की…
Read MoreAyodhya News: गंगा दशहरा को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया सरयू घाटों का निरीक्षण
निरीक्षण करते जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर अयोध्या। गंगा दशहरा पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ-साथ बेहतर सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सोमवार को सरयू घाटों, राम की पैड़ी सहित प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था,…
Read More



