Crime News: जानलेवा हमले में गांव के पास से दिखाई गिरफ्तारी, अस्पताल से ले गई थी पुलिस

Spread the love

Crime News: जानलेवा हमले में गांव के पास से दिखाई गिरफ्तारी, अस्पताल से ले गई थी पुलिस

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के दिगंबरपुर गांव में लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गांव के पास से पकड़ने का दावा किया है। हालांकि सोमवार को मेडिकल और इलाज कराने जिला अस्पताल आए एक आरोपी को यूपी 112 पुलिस की ओर से पकड़कर थाने ले जाने का आरोप सामने आया था।

रौनाही पुलिस का कहना है कि जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले अर्जुन वर्मा उर्फ चल्लू 29 वर्ष और ध्रुव वर्मा 42 वर्ष निवासीगण ग्राम दिगम्बरपुर थाना रौनाही को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ मारपीट, बलवा और जानलेवा हमला आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दोनों को इनके गांव के पास स्थित मोड से पकड़ा गया है। इन लोगों ने पैसे के लेन देने के विवाद में शिकायतकर्ता और उसके भाई पर हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ध्रुव वर्मा के खिलाफ पहले से चोरी, लूट, आयुध और जुआ अधिनियम के चार मामले और
अर्जुन वर्मा उर्फ चल्लू के खिलाफ दलित किशोरी को अगवा करने का एक मामला दर्ज मिला है।

अस्पताल से पकड़कर ले गई थी पुलिस

जिला अस्पताल से सोमवार को यूपी 112 की पुलिस टीम एक घायल को पकड़कर ले गई थी। मामले में अब गिरफ्तार किए गए अर्जुन के भाई अरुण वर्मा ने आरोप लगाया था कि गांव में पैसे के लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट में उसके भाई 29 वर्षीय अर्जुन वर्मा पुत्र केशवराम वर्मा और पड़ोसी 42 वर्षीय ध्रुव वर्मा पुत्र राम उजागिर भी घायल हुए थे। दोनों को मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। मामले की जानकारी पर पुलिस उनके भाई अर्जुन को जिला अस्पताल से पकड़ ले गई।


Spread the love

Related posts