Crime News: विवाहिता की पिटाई, पांच का शांति भंग में चालान

Spread the love

Crime News: विवाहिता की पिटाई, पांच का शांति भंग में चालान

अयोध्या। जनपद के शहर क्षेत्र में एक विवाहिता से मारपीट और पिटाई का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं विवाद के अलग अलग मामलों में नगर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों का शांति भंग में चालान किया है।

महिला थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के जौरा मकबरा बेगमगंज निवासी वीरता 26 वर्षीय पम्मी सोनकर पत्नी अप्पू सोनकर मारपीट गाली गलौज और धमकी की शिकायत दी है। शिकायत पर संबंधित लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दर्ज मामले की विवेचना कराई जा रही है।

उधर नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि विभाग में शामिल पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के गंगोली लाला का पुरवा निवासी राम धीरज पांडे पुत्र स्वर्गीय परशुराम, नगर कोतवाली के दिलकुशा धारा रोड निवासी सूरज भारती पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ, वजीरगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले अभी सागर पुत्र रंजीत कुमार, राम कमल मंदिर निवासी 42 वर्षीय राजकुमार दास पुत्र स्वर्गीय रामकमल दास और इनायत नगर थाना क्षेत्र के मुकीमपुर शाहगंज निवासी राम सिहासन पुत्र महेश प्रताप के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई करते हुए सभी का मेडिकल परीक्षण करवा शांति भंग में चालान किया गया है।


Spread the love

Related posts