श्रीराम की राखी कार्यक्रम के दूसरे दिन सन्तो का हुआ सम्मान

Spread the love

राम की राखी: श्रृंगी ऋषि आश्रम में कार्यक्रम का दूसरा दिन भक्ति रस से सराबोर, संतों का हुआ पूजन

गोसाईंगंज अयोध्या। श्रृंगी ऋषि आश्रम पर राम की राखी कार्यक्रम के दूसरा दिन भक्ति रस से सराबोर रहा। श्री श्रृंगी ऋषि बाबा महोत्सव संस्थान पदाधिकारियों व सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल सन्तो के पांव पखार कर माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट किया।

संस्थान के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि सन्तो के पूजन से इस लोक में सुख व परलोक में मुक्ति मिलती है।

कार्यक्रम में अयोध्या से आये कलाकारों ने नृत्य व तमाम धार्मिक झांकियों को प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

उक्त अवसर पर बाबा हेमंत दास, बाबा रामप्यारे दास, बाबा लालता दास, महंत महेंद्र गिरी, श्याम नारायण पांडे, उदयभान गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, विमल गुप्ता, रमाकांत पांडे, डॉ डीपी सिंह, अंजनी सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts