Ayodhya news: डॉ. राम मनोहर लोहिया और लीला हरि फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ आयोजन अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया और लीला हरि फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के कैंपस में कलार्थ जीवंत वाटिका में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि परिवहन विभाग के एआरटीओ डॉ. आरपी सिंह, अध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि राज्यपाल के निर्देशन में विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण के विभिन्न आयोजन किया जा रहा…
Read MoreTag: पर्यावरण संरक्षण
पौधरोपण महाअभियान: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण
पौधरोपण महाअभियान: आबकारी मंत्री, विधायक व जनप्रतिनिधियों ने रोपे पौधे, 419 बूथों पर चला ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अयोध्या। पौधरोपण महाअभियान-2026 “एक पेड़ मां के नाम” के तहत रविवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, मसौधा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत भाजपा महानगर के सभी 419 बूथों तथा नगर…
Read Moreजन्मदिन पर सेवा की परंपरा: सैकड़ों श्रद्धालुओं को महाकाल दर्शन कराने ले जाएंगे प्रमोद सिंह
जन्मदिन पर सेवा की परंपरा: सैकड़ों श्रद्धालुओं को महाकाल दर्शन कराने ले जाएंगे प्रमोद सिंह अयोध्या। जन्मदिन को उत्सव नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाने वाले अयोध्या के प्रमुख समाजसेवी व अपना दल एस के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह इस वर्ष भी अपनी अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी 18 जुलाई के अवसर पर सैकड़ों लोगों को अपने खर्च पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने ले जाएंगे। चार दिवसीय यह तीर्थयात्रा 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 19 जुलाई को संपन्न होगी। यात्रा में किसान, मजदूर, महिलाएं,…
Read Moreअमृत मिशन योजना के अंतर्गत जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण को मिलेगा बढ़ावा
अमृत मिशन योजना के अंतर्गत पलिया शाहबदी तालाब का होगा कायाकल्प, 2.16 करोड़ से विकास कार्य तेज अयोध्या। पावन नगरी अयोध्या में जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अमृत मिशन योजना के अंतर्गत अयोध्या नगर निगम द्वारा पलिया शाहबदी तालाब के विकास कार्य को गति दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यह प्रोजेक्ट जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। प्रस्तावित विकास कार्य के तहत तालाब परिसर को आकर्षक पर्यटन एवं जनसुविधा केंद्र के…
Read More“एक पेड़ माँ के नाम”: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण
“एक पेड़ माँ के नाम”: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण गोसाईंगंज अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने गोसाईंगंज नगर पंचायत में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन बूथ स्तर पर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत चेयरमैन प्रतिनिधि उत्कर्ष शेखर जायसवाल की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित एवं संवर्धित करने का संकल्प लिया तथा लोगों से अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्रों…
Read Moreग्राम चौपाल: डीएम शशांक त्रिपाठी ने सुनीं जनसमस्याएं, कई शिकायतों का हुआ निस्तारण
ग्राम चौपाल: बीकापुर, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार शाम ग्राम पंचायत असकरनपुर में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में भव्य ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विधायक अभय सिंह के साथ ग्राम पंचायत के परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही अन्नप्राशन गोदभराई भी कराई। चौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।…
Read Moreहौसले को सलाम: 60 दिन…. 5 घंटे…. और सात युवाओं की मेहनत ने कायम की मिसाल
हौसले को सलाम: अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रही पौराणिक मनोरमा नदी को पुनर्जीवित कर रचा इतिहास 300 मीटर तक नदी की सफाई में निकला 700 किलो कचरा एक वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर 65 हजार, फेसबुक पर 50 हजार व यूट्यूब पर 10 से 20 हजार लोग अभियान से जुड़े बस्ती। ‘ मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंजिल, लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया…. सुप्रसिद्ध शायर मजरूह सुल्तानपुरी की ये पंक्तियां, जनपद के उन युवाओं पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं, जिन्होंने बिना किसी सहायता के पर्यावरण संरक्षण को…
Read Moreअवध विश्वविद्यालय स्वच्छता अभियान: स्वच्छता को दैनिक जीवन के संकल्प के रूप में स्वीकार करें : कुलपति
अवध विश्वविद्यालय स्वच्छता अभियान: क्लीन एंड ग्रीन कैंपस की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से चला स्वच्छता अभियान अयोध्या। ‘Clean and Green Campus’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष अभियान का नेतृत्व कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने किया। कुलपति ने कहा कि अयोध्या एक पावन धर्मनगरी है, जिसकी गरिमा और वैश्विक पहचान को देखते हुए यहां स्वच्छता का स्तर भी उच्च कोटि…
Read More