अवध विश्वविद्यालय स्वच्छता अभियान: स्वच्छता को दैनिक जीवन के संकल्प के रूप में स्वीकार करें : कुलपति 

Spread the love

 

अवध विश्वविद्यालय स्वच्छता अभियान: क्लीन एंड ग्रीन कैंपस की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से चला स्वच्छता अभियान 

अयोध्या। ‘Clean and Green Campus’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष अभियान का नेतृत्व कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने किया।

कुलपति ने कहा कि अयोध्या एक पावन धर्मनगरी है, जिसकी गरिमा और वैश्विक पहचान को देखते हुए यहां स्वच्छता का स्तर भी उच्च कोटि का होना चाहिए। विश्वविद्यालय इस नगरी का एक महत्वपूर्ण उच्च शिक्षा का केंद्र है, इसलिए परिसर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

कुलपति ने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता को केवल एक दिन के कार्यक्रम के रूप में न देखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन के संकल्प के रूप में स्वीकार करें। जब हर छात्र, शिक्षक और कर्मचारी सजग होकर परिसर को स्वच्छ रखने का प्रण लेगा, तभी हम विश्वविद्यालय परिसर और इस नगरी को आदर्श रूप दे पाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों, प्रशासनिक भवन के आसपास के क्षेत्रों तथा मुख्य मार्गों पर सघन सफाई की गई। परिसर से प्लास्टिक अपशिष्ट और कूड़े-कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया गया।

इस दौरान प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. सीके मिश्र, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. मृदुला मिश्रा प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रो सुरेन्द्र, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र, धर्मराज, रामाशीष सहित एनसीसी कैडेट्स छात्र छात्राओं के साथ विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा यूनिट, विश्वविद्यालय के सफाई मित्रों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


Spread the love

Related posts