
“एक पेड़ माँ के नाम”: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण
गोसाईंगंज अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने गोसाईंगंज नगर पंचायत में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन बूथ स्तर पर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत चेयरमैन प्रतिनिधि उत्कर्ष शेखर जायसवाल की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित एवं संवर्धित करने का संकल्प लिया तथा लोगों से अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। वंही दूसरी तरफ गोसाईंगंज कोतवाली परिसर में एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला की अगुवाई में वृक्षारोपण किया गया। एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला ने कहाकि वृक्ष धरा की शान है।

इसलिए शास्त्रों में एक वृक्ष सौ पुत्रों के बराबर माना गया है। वंही चिरकिटहा ग्रामसभा में प्रधान प्रतिनिधि रामभवन वर्मा ने भी वृक्षारोपण कर धरती को हरा भरा रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व सभासद कन्हैयालाल त्रिपाठी, सभासद अवधेश स्वर्णकार, कालीचरण वर्मा, मंडल महामंत्री प्रशांत गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सभासद बजरंग प्रसाद चौरसिया, सेक्टर संयोजक आलोक गुप्ता, सभासद मीना गुप्ता, पूर्व सभासद विजय सोनी, मंडल मंत्री राजन सोनी, बूथ अध्यक्ष उमेश सिंह प्रिंस, श्रीप्रकाश सोनी, शिवराम यादव, तुलसीराम, आजाद, उत्कर्ष शेखर जायसवाल, अंकेश तिवारी, रोहित यादव, राम कृपाल, राहुल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
