
Ayodhya news: डॉ. राम मनोहर लोहिया और लीला हरि फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ आयोजन
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया और लीला हरि फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के कैंपस में कलार्थ जीवंत वाटिका में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी की पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि परिवहन विभाग के एआरटीओ डॉ. आरपी सिंह, अध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि राज्यपाल के निर्देशन में विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण के विभिन्न आयोजन किया जा रहा है, आने वाले समय में विश्वविद्यालय में एक सुंदर तालाब वह वाटिका का भी निर्माण किया जाएगा, आज मैं लीला हारी फाउंडेशन को धन्यवाद देता हूं जिनके तत्वाधान में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। हम सभी की यह पहल होनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाया जाए। उन्होंने सभी जनपदवासियों निवेदन करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर अपने प्रदेश अपने देश को हरा-भरा बनाएं।
मुख्य अतिथि राजलक्ष्मी ने बताया कि वृक्ष लगाने से हमारा वातावरण शुद्ध व सुंदर रहता है, ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए। जिससे जीव जंतु पक्षी सभी, सुंदर माहौल में जीवन व्यतीत करते हैं। ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने से जब वातावरण शुद्ध रहेगा तो, जनमानस रोग मुक्त रहेगा।

परिवहन विभाग के एआरटीओ डीआर आरपी सिंह ने कहा कि आज के समय में रोड पर यातायात इतना प्रदूषित हो गया है, इससे लड़ने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए। लीला हारी फाउंडेशन की कुमारी निहारिका श्रीवास्तव ने बताया कि वृक्षारोपण का आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कैंपस में किया गया। हमारा मुख्य उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए और अपने वातावरण को शुद्ध करने के लिए रोग मुक्त करने के लिए वृक्ष लगाने की आवश्यकता है।
