कांवड़ यात्रा: हथिगो से गाजे-बाजे के साथ अयोध्या रवाना हुई विशाल कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त हुए शामिल बीकापुर, अयोध्या। हैदरगंज के हथिगो से गाजे बाजे के साथ धार्मिक माहौल में अयोध्या के लिए विशाल कांवड़ यात्रा रवाना हुई। कावड़ यात्रा में करीब 1 हजार श्रद्धालु भगवा रंग में बाइक से भगवान शिव का जयकारा लगाते हुए अयोध्या के लिए रवाना हुए। रास्ते में लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा करके शिव भक्तों का अभिनंदन, स्वागत किया गया। सुल्तानपुर बॉर्डर दखिनवारा चौराहा प्रयागराज हाईवे पर स्थानीय विधायक अभय सिंह ने समाजसेवी सुभाष…
Read MoreTag: धार्मिक यात्रा
कावड़ यात्रा का कोतवाल ने पुष्प वर्षा करके किया स्वागत
कावड़ यात्रा का कोतवाल ने पुष्प वर्षा करके किया स्वागत बीकापुर। हैदरगंज से जलाभिषेक को निकले कावड़ियों के जत्थे का बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार एवं खजुरहट पहुंचने पर प्रयागराज हाईवे पर श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिपूर्ण भाव से यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया गया। बीकापुर कोतवाल देवेंद्र पांडेय द्वारा पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली गई। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने यात्रा में शामिल लोगों का फूल माला पहनकर स्वागत किया गया पुलिसकर्मियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई है। हैदरगंज…
Read Moreकांवड़ यात्रा 2026: बोल बम की गूंज से गूंजा जाना बाजार, कंधों पर जल लेकर अयोध्या को रवाना हुए शिवभक्त
कांवड़ यात्रा 2026: बोल बम की गूंज से गूंजा जाना बाजार, कंधों पर जल लेकर अयोध्या को रवाना हुए शिवभक्त बीकापुर, अयोध्या। सावन के रंग में सराबोर रविवार की दोपहर जाना बाजार पूरी तरह शिवमय हो गया। “बोल बम, हर-हर महादेव” के जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच जय भोलेनाथ कांवरिया संघ का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। कंधे पर कांवड़, हाथों में भगवा ध्वज और चेहरे पर आस्था का तेज लिए सैकड़ों श्रद्धालु पुलिस सुरक्षा के बीच पैदल चल पड़े। विदाई के समय पूरा बाजार श्रद्धालुओं को…
Read Moreकाशी पारायण महोत्सव: महाराष्ट्र के जालना से श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा अयोध्या, काशी में होगा ‘गुरु भक्ति रस’ ग्रंथ का पारायण
काशी पारायण महोत्सव: महाराष्ट्र के जालना से श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा अयोध्या …काशी में होगा ‘गुरु भक्ति रस’ ग्रंथ का पारायण अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के जालना से अशोक शहाणे के नेतृत्व में 400 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। सभी श्रद्धालुओं ने राम लला के दर्शन-पूजन किए और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। अशोक शहाणे ने बताया कि उनका दल काशी (वाराणसी) में आयोजित ‘गुरु भक्ति रस’ ग्रंथ के पारायण महोत्सव में शामिल होने जा रहा है। अयोध्या…
Read Moreकांवड यात्रा को लेकर विशेष तैयारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 घंटे CCTV से निगरानी
कांवड यात्रा को लेकर विशेष तैयारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 24 घंटे CCTV से निगरानी लखनऊ। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश में पश्चिम से लेकर पूर्वी हिस्से तक प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने महत्वपूर्ण बैठकें कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों और…
Read Moreधार्मिक यात्रा अयोध्या: रामनगरी में भक्ति की बही बयार, राजस्थान से आए 225 श्रद्धालु भजन संध्या में झूमे
धार्मिक यात्रा अयोध्या: रामनगरी में भक्ति की बही बयार, राजस्थान से आए 225 श्रद्धालु भजन संध्या में झूमे अयोध्या। रामनगरी में भक्ति, संगीत और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। राजस्थान के विजयवाड़ा इलेक्ट्रिकल डीलर्स एसोसिएशन (वेडा) के डिवाइन वाराणसी-अयोध्या टूर के तहत 225 सदस्यीय श्रद्धालु दल अयोध्या पहुंचा। श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के बाद एक होटल में आयोजित भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। देर रात तक चले आयोजन में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे और पूरा वातावरण जय श्रीराम के…
Read Moreजन्मदिन पर सेवा की परंपरा: सैकड़ों श्रद्धालुओं को महाकाल दर्शन कराने ले जाएंगे प्रमोद सिंह
जन्मदिन पर सेवा की परंपरा: सैकड़ों श्रद्धालुओं को महाकाल दर्शन कराने ले जाएंगे प्रमोद सिंह अयोध्या। जन्मदिन को उत्सव नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाने वाले अयोध्या के प्रमुख समाजसेवी व अपना दल एस के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह इस वर्ष भी अपनी अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी 18 जुलाई के अवसर पर सैकड़ों लोगों को अपने खर्च पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने ले जाएंगे। चार दिवसीय यह तीर्थयात्रा 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 19 जुलाई को संपन्न होगी। यात्रा में किसान, मजदूर, महिलाएं,…
Read Moreचारधाम यात्रा: चारधाम की यात्रा कर घर लौटे श्रद्धालु, देश में सुख समृद्धि की कामना की
अयोध्या। भागवत भाष्कर गोपाल दाधीच के सानिध्य में नागपुर से आयोजित हुई चारधाम यात्रा का समापन हो गया। आध्यात्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का जत्था यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के साथ-साथ अयोध्या धाम के दर्शन करते हुए नागपुर पहुंचा। रामनगरी आगमन पर श्रद्धालुओं के जत्थे ने राम जन्मभूमि मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी में आचमन किया तथा राम की पैड़ी का भ्रमण कर धार्मिक और…
Read More