ग्राम चौपाल: डीएम शशांक त्रिपाठी ने सुनीं जनसमस्याएं, कई शिकायतों का हुआ निस्तारण

ग्राम चौपाल: बीकापुर, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार शाम ग्राम पंचायत असकरनपुर में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में भव्य ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विधायक अभय सिंह के साथ ग्राम पंचायत के परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही अन्नप्राशन गोदभराई भी कराई। चौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।…

Read More