
Railway Gate Accident: रेलवे फाटक पर बैटरी पिकअप की टक्कर से टूटा बैरियर, टला बड़ा हादसा
बीकापुर, अयोध्या। रेल फाटक बंद होने के दौरान बैटरी पिकअप अचानक बैरियर में घुस गया उसके चलते बैरियर का बूम टूट गया और क्षतिग्रस्त हो गया।
अयोध्या कैंट प्रयागराज रेलखंड पर स्थित खजुरहट रेलवे स्टेशन के समय रेल फाटक के पास हुआ। बताया गया कि गेटमैन द्वारा ट्रेन आने की सूचना मिलने के बाद खजुरहट मिल्कीपुर मार्ग पर स्थित रेल फाटक का बैरियर बंद किया जा रहा था, इसी दौरान सड़क पर आ रहा पिकअप बैरियर से टकरा गया। जिसके चलते बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं घटित हुई।
गेटमैन द्वारा सूचना इंजीनियरिंग विभाग सुल्तानपुर और खजुरहट रेलवे स्टेशन मास्टर को दिया गया। खजुरहट स्टेशन मास्टर कंचन कुमार भारती ने बताया कि बैरियर का बूम टूट गया है। उनके द्वारा दी गई सूचना के बाद सेक्शन इंजीनियर सुल्तानपुर आरपीएफ की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर फाल्ट ठीक किया जा रहा है कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

