पर्यावरण संरक्षण का संदेश: मक़बरा बहू बेगम में पौधरोपण से हरियाली का संदेश

Spread the love

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: मक़बरा बहू बेगम में पौधरोपण से हरियाली का संदेश

अयोध्या। ऐतिहासिक मक़बरा बहू बेगम साहिबा परिसर में सरकार के अभियान के तहत मंगलवार को वृहद पौधरोपण किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर एजेंट मक़बरा बहू बेगम सैयद ज़फ़रुल हसनैन और सेक्रेटरी मौलाना ज़फ़र अब्बास क़ुम्मी के नेतृत्व में परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर एजेंट मक़बरा सैयद ज़फ़रुल हसनैन ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों को हरा-भरा रखना हमारी जिम्मेदारी है। पौधरोपण से न केवल परिसर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण भी शुद्ध होगा। सभी को एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

सेक्रेटरी मौलाना ज़फ़र अब्बास क़ुम्मी ने कहा कि इस्लाम में पौधा लगाना सदका-ए-जारिया है। दरख्त लगाना आने वाली नस्लों के लिए तोहफा है। हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर धरती को महफूज करना चाहिए, यही सच्ची इबादत है।

इस मौके पर मौलाना जाफ़र रज़ा आब्दी साहब इमाम जुमा फैज़ाबाद, मौलाना इक़बाल हैदर साहब, ज़ुर्रियत अब्बास हैदर अब्बास, ख़ादिम हुसैन, अच्छे साहब, अज़हर हुसैन साहब और हसन मुर्तज़ा साहब सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts