Minor Girl Missing Case: नाबालिग को भगाने का आरोप, केस दर्ज

Minor Girl Missing Case: नाबालिग को भगाने का आरोप, केस दर्ज गोसाईंगंज, अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके में एक पिता ने एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है। पीडित पिता का कहना है कि मंगलवार को उसकी नाबालिग पुत्री सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी। करीब साढ़े नौ बजे उसके पड़ोसी सोनू सिंह से जानकारी मिली कि उसकी पुत्री को मनीष कुमार नामक युवक कंही लेकर चला गया। एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला के मुताबिक आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर…

Read More

Safai Karmchari Sangh Election: तारुन ब्लॉक अध्यक्ष बने अनिल कुमार शास्त्री और कोषाध्यक्ष चुने गये सुशील कुमार

Safai Karmchari Sangh Election: तारुन ब्लॉक अध्यक्ष बने अनिल कुमार शास्त्री और कोषाध्यक्ष चुने गये सुशील कुमार, महामंत्री, संगठन मंत्री, संप्रेक्षक निर्विरोध निर्वाचित तारुन, अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी यूनियन का बुधवार तारुन ब्लाक क्षेत्र पंचायत सभागार मे ब्लाक अध्यक्ष पद पर काटे के मुकाबले हुये चुनाव मे अनिल कुमार शास्त्री ने अपने प्रतिद्वंदी रमाकांत वर्मा को 8 मतो से पराजित कर संगठन के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष सुशील कुमार चुने गये। चुनाव प्रक्रिया मे 158 मतो के मुकाबले 154 लोगो ने मतदान मे प्रतिभाग किया। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार…

Read More

Ayodhya NSG Inspection : राम मंदिर और हनुमानगढ़ी-कनक भवन पर NSG की नजर, अयोध्या की सुरक्षा को लेकर बड़ा निरीक्षण

Ayodhya NSG Inspection : राम मंदिर और हनुमानगढ़ी-कनक भवन पर NSG की नजर, अयोध्या की सुरक्षा को लेकर बड़ा निरीक्षण अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राम मंदिर के बाद अब शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का भी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीम ने जायजा लिया। इसी क्रम में सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी परिसर में NSG कमांडो ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। NSG की टीम ने हनुमानगढ़ी के साथ ही कनक भवन समेत…

Read More

Private Hospital Sealed: प्रसूता की मौत पर हंगामे के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल किया सील

Private Hospital Sealed: प्रसूता की मौत पर हंगामे के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, अस्पताल किया सील निजी अस्पताल के झोलाछाप डॉक्टर पर ऑपरेशन का आरोप तारुन, अयोध्या। तारुन स्थित एक निजी अस्पताल में कथित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन के बाद 26 वर्षीय प्रसूता की मौत से कोहराम मच गया। सोमवार को परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रख कर जमकर हंगामा काटा था। इसके बाद कुंभकर्णी नींद से जागा स्वास्थ्य महकमे ने मंगलवार को पहुंचकर अस्पताल को सील की कार्रवाई की। मामला तारुन ब्लॉक के सराय सागर गांव का है।…

Read More

अखिलेश यादव ने की आर्थिक मदद: ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने वाले योगेश को अखिलेश यादव ने दी 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद

अखिलेश यादव ने की आर्थिक मदद: ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने वाले योगेश को अखिलेश यादव ने दी 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद अयोध्या। ग्राम सभा सिरसिंडा निवासी राम अवध कोरी के पुत्र योगेश कुमार कोरी के ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने और दोनों पैर कट जाने की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम: गुप्तार घाट पर चला स्वच्छता अभियान, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने लिया नदी संरक्षण का संकल्प

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम: गुप्तार घाट पर चला स्वच्छता अभियान, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने लिया नदी संरक्षण का संकल्प अयोध्या। ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत जिला गंगा समिति अयोध्या के तत्वावधान में प्रसिद्ध गुप्तार घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रभागीय वनाधिकारी, अयोध्या के निर्देशन में जिला परियोजना अधिकारी अयोध्या की ओर से आयोजित अभियान में स्कूली बच्चों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, गंगा प्रहरियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने घाट परिसर को स्वच्छ रखने और नदी संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प…

Read More

सेवा संकल्प अभियान: ड्रग वेयरहाउस परिसर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित, विधायक ने बांटे आयुष्मान कार्ड

सेवा संकल्प अभियान: ड्रग वेयरहाउस परिसर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित, विधायक ने बांटे आयुष्मान कार्ड बीकापुर, अयोध्या। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को तहसील क्षेत्र के नवनिर्मित ड्रग वेयरहाउस (औषधि भंडार) परिसर में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली प्रदान की तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को…

Read More

Train Accident: बंद क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत

Train Acciden: बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर रात करीब 11:40 बजे हुआ हादसा, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय एक साइकिल सवार व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संतोष सोनकर, निवासी बछड़ा सुल्तानपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संतोष सोनकर रात करीब 11:40 बजे साइकिल से बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग पार…

Read More

Ayodhya Deepotsav 2026: तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: डीएम शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश, घाटों की सफाई, मरम्मत और पार्किंग व्यवस्था पर जोर अयोध्या। दीपोत्सव महोत्सव-2026 को भव्य, गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त जैनेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश, उपनिदेशक पर्यटन बीपी सिंह, सीओ अयोध्या आशुतोष त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारियों के साथ प्रमुख स्थलों का जायजा लिया।…

Read More

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज 25 सितंबर की शाम अचानक हुई लापता, जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस; बालिका की तलाश जारी अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों की सूचना पर जीआरपी अयोध्या कैंट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, दिव्या नाम की छह वर्षीय बालिका 25 सितंबर…

Read More