
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना:185 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, लिए सात फेरे
तारुन, अयोध्या। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार तारुन बाजार के राम सुचित सिंह सरस्वती महाविद्याल मे 185 नव युगल जोडे विवाह बंधन मे बंध एक दूजे के हुये। जिसमे तारुन के 92 मया के 90 तथा गोसाईगंज टाउन एरिया के तीन जोड़े शामिल हुये।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपायुक्त श्रम एवम रोजगार उपेंद्र पाठक ने कहा कि कन्यादान मानव जीवन का सर्वोत्तम दान है और योगी सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। समारोह में सरकार की ओर से शादी के बंधन मे सात फेरे लेकर जीवन साथी बनने वाले वर-वधू को पैंट-शर्ट, साड़ी, गैस चूल्हा, बर्तन, बैग, पायल व बिछिया जैसे उपहार भेंट किया।
विधायक अभय सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत एक लाख रुपये की सहायता सरकार की ओर से प्रदान की जाती है। जिसमे 64 हजार दुल्हन के खाते भेजे जाते है। 21हजार का सामान तथा 15 हजार रूपये खाने पर खर्च किया जाता है। सामान पाकर नव दम्पत्ति व उनके परिवार के चेहरे खिल उठे।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञा पाण्डेय, नोडल अधिकारी उपायुक्त श्रम रोजगार उपेंद्र पाठक, जिला प्रोवेशन अधिकारी जय पाल वर्मा, बीडीओ आनंद कुमार श्रीवास्तव, एडीओ सहकारिता अमित सिंह, एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार, समाज कल्याण मनीष वर्मा तारुन, मया विवेक कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा, पंचायत सचिव राम शंकर वर्मा, महेंद्र कुमार मौजूद रहे।

