Retired Teachers Felicitation Ceremony: शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता: बृजभूषण शरण सिंह

Spread the love

Retired Teachers Felicitation Ceremony: शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता: बृजभूषण शरण सिंह

साकेत महाविद्यालय में आयोजित सम्मान और विदाई समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) द्वारा साकेत महाविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। शिक्षक जीवन भर समाज को दिशा देता है। उन्होंने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों और अधिकारों दोनों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए प्रो. सत्यप्रकाश त्रिपाठी, प्रो. बी.पी. सिंह, प्रो. जे.बी. पाल, प्रो. राजीव अग्रवाल सहित अन्य शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पूर्व सांसद ने अपने गुरु रहे डॉ. एस.एन. त्रिपाठी को मंच से उतर कर सम्मानित कर गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत कर दिया। मुख्य अभ्यागत महंत रामदास हनुमानगढ़ी ने आशीर्वचन दिया, जबकि फुफुक्टा महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने शिक्षकों से शिक्षा हितों के लिए बड़े संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा। विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त डॉ. अवधेश प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया गया।

आक्टा के प्रयास से चार मृत शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा राशि का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया गया। प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी ने महाविद्यालय के विकास के लिए सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आशुतोष सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आक्टा अध्यक्ष डॉ. जनमेजय तिवारी ने दिया।


Spread the love

Related posts