नगर निगम अयोध्या: व्यवस्था से बड़ा हुआ रसूख, तो उठने लगा शोर, हो रही कई तरह की चर्चाएं

  नगर निगम अयोध्या: जोन कार्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारी अखिलेश त्रिपाठी के बढ़ते हस्तक्षेप के बीच उठने लगे कई सवाल स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतर होने के 4 महींने बाद भी नहीं की ज्वाइनिंग, कई मामलों में उसकी राय लेने की भी चर्चा अयोध्या। व्यवस्था पर रसूख भारी पड़े तो शोर मचना स्वाभाविक है, कुछ ऐसा ही शोर इन दिनों जनपद के नर निगम कार्यालय में सुनाई दे रहा है। हालांकि इसकी सत्यता कितनी सटीक है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है लेकिन शोर उठा है तो सच्चाई भी होगी। बहरहाल अब…

Read More

जनसुनवाई शिकायत: अतिक्रमण हटवाने की मांग, हुई शिकायत

जनसुनवाई शिकायत: स्थानीय लोगों की ओर से नगर निगम को शिकायत भेजकर कार्रवाई की कि गई मांग अयोध्या। शहर के वजीरगंज मोहल्ले में लोगों की सुविधा और सहूलियत के लिए बनाए जा रहे नाले के आसपास कुछ लोगों की ओर से किए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। इसी को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत भी की गई लेकिन अभी तक स्थाई समाधान नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि 16 जून को मो. अहमद के नाम से नगर निगम को भेजे गए शिकायती पत्र…

Read More

अयोध्या समाचार: नगर निगम के कमरे में धूल फांक रहे शिलापट, खर्च को लेकर उठे सवाल

अयोध्या समाचार: नगर निगम के कमरे में धूल फांक रहे शिलापट, खर्च को लेकर उठे सवाल अयोध्या। नगर निगम द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण के लिए तैयार कराए जाने वाले शिलापटों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम परिसर के एक कमरे में वर्ष 2025 के कई शिलापट धूल फांकते नजर आ रहे हैं, जबकि उनसे संबंधित अनेक योजनाओं का कार्य पूरा भी हो चुका है। इन शिलापटों पर योजना का नाम, लागत, कार्य अवधि, ठेकेदार का विवरण, संबंधित क्षेत्र, मुख्यमंत्री, महापौर, स्थानीय पार्षद तथा नगर…

Read More

सुंदरता पर दाग़: अवैध अतिक्रमण बना नासूर, यातायात भी प्रभावित

सुंदरता पर दाग़: लोगों का आरोप-अतिक्रमण के खिलाफ औपचारिकता बन गया अभियान कहा-निकाला जाए स्थाई समाधान, अतिक्रमणकारियों पर हो कठोर कार्रवाई रामनगरी की सुंदरता पर अवैध अतिक्रमण का दाग, पुलिस की मौजूदगी में भी बेखौफ कब्जेदार अयोध्या। अवैध अतिक्रमण की समस्या जिले में अब नासूर बन चुकी है, हर कोई इस समस्या से परेशान है। फुटपाथ पर अवैध कब्जे के कारण यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। हालांकि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तो चलाया जाता है, लेकिन उस पर अमल नहीं होता, नतीजा सिफर रहता है। इसकी बानगी फुटपाथ सड़कों…

Read More

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक: पोस्ट ऑफिस से श्रीरामजन्मभूमि तक ‘नो वेंडिंग जोन’ होगा रामपथ

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक: डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई  नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पास अयोध्या। रामपथ पर पोस्ट ऑफिस से श्रीराम जन्मभूमि तक का हिस्सा ‘नो वेंडिंग जोन’ होगा। इसके पूर्व यहां पटरी पर दुकान चलाने वालों का सर्वे किया जाएगा। यह निर्णय नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की। बैठक में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार मौजूद थे। बैठक में धर्मपथ, सूर्यकुंड सहित चुनिंदा स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने का…

Read More

Ayodhya News: भेलसर चौराहे पर नाला बना मुसीबत, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीर परेशान

रूदौली (अयोध्या)। अयोध्या जनपद में एक ओर नगर निगम स्वच्छता महाअभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या से आमजन परेशान हैं। सड़कों और गलियों में भरे पानी से आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। भेलसर चौराहे पर बने नाले की समुचित जल निकासी न होने के कारण नाला पूरी तरह भर गया है। हालत यह है कि चौराहे पर स्थित नामचीन होटलों के किनारे बनी सर्विस रोड पर नाले का…

Read More

Ayodhya News: धुएं के गुबार में उड़ते नगर निगम के दावे……

अयोध्या। स्वच्छता और Door-to-Door कूड़ा उठाने के बड़े-बड़े दावे करने वाला नगर निगम जमीनी हकीकत पर खरा उतरता नजर नहीं आ रहा है। शहर की कई गलियों और मोहल्लों में आज भी कूड़े के ढेर खुलेआम पड़े देखे जा सकते हैं। स्थिति यह है कि कूड़ा उठाने के बजाय कई स्थानों पर सफाई कर्मियों द्वारा उसी कूड़े में आग लगा दी जाती है, जिससे पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल जाता है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से…

Read More

Ayodhya News: स्वच्छता का संदेश लेकर सड़क पर उतरे महापौर,

स्वच्छता अभियान में भागीदारी को लेकर किया लोगों का आह्वान लोगों से घरों के आसपास व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करने की अपील की अयोध्या। स्वच्छता महा अभियान को लेकर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने गुरुवार को सड़क पर पैदल भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, ऐसे में सभी लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 31 मई को सुबह 7.00 बजे से 7.30 बजे तक अपने घरों…

Read More