नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक: पोस्ट ऑफिस से श्रीरामजन्मभूमि तक ‘नो वेंडिंग जोन’ होगा रामपथ

Spread the love

फोटो: महेंद्र गोंड
बैठक करते महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक: डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई 

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पास

अयोध्या। रामपथ पर पोस्ट ऑफिस से श्रीराम जन्मभूमि तक का हिस्सा ‘नो वेंडिंग जोन’ होगा। इसके पूर्व यहां पटरी पर दुकान चलाने वालों का सर्वे किया जाएगा। यह निर्णय नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की। बैठक में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार मौजूद थे।

बैठक में धर्मपथ, सूर्यकुंड सहित चुनिंदा स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने का फैसला किया गया। कार्यकारिणी ने नाका आबकारी भवन के सामने हनुमानजी के मंदिर के निकट चल रही मांस की दुकान हटाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नगर निगम की दुकानों का किराया पुनर्मूल्यांकन करने के साथ ही 50 दुकानों के नवनिर्माण के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय किया गया। तय किया गया कि लता चौक के पास 15 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य में होने वाले टेंडरिंग व्यवस्था में पीडब्ल्यूडी के नियम को लागू करने का फैसला किया गया।

नगर निगम की जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि बीते रविवार को आयोजित ‘एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर परिवार’ अभियान की सफलता के लिए कार्यकारिणी ने ध्वनि मत से महापौर और नगर निगम की टीम को बधाई दी। इस मौके पर री-शिड्यूल कर सफाई कर्मियों की अनियमितता दूर करने का निर्णय किया। बताया गया कि कूड़ा निस्तारण के लिए अब तक छह एमआरएफ चालू है। पिरखौली में निर्मित एमआरएफ सेंटर को चालू करने का प्रस्ताव भी इस मौके पर पास किया गया।

सफाई व्यवस्था में लगे संस्थाओं के बिल भुगतान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई का निर्णय किया गया। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली एक संस्था के कार्यों को असंतोषजनक कर देते हुए कार्रवाई का निर्णय लिया गया। इस मौके पर विस्तारीकरण क्षेत्र से नगर निगम को मिली जमीन नवीन परती, बंजर, ग्राम समाज एवं अन्य प्रकार की जमीनों की पैमाइश कर बैरिकेडिंग करने का निर्णय किया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर में वन आक्षदित क्षेत्र बढ़ाने के लिए 500 वर्ग मीटर से कम एवं ज्यादा तथा एक एकड़ से अधिक जमीन की तीन श्रेणी बताकर मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर तालाब के जीर्णोद्धार की योजना बनाने का भी निर्णय किया गया।

बैठक में कार्यकारिणी उपसभापति संतोष सिंह, कार्यकारिणी सदस्य विशाल पाल, चंदन सिंह, आभा पांडेय, गायत्री देवी, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, रमाशंकर निषाद, विकास कुमार, मनीषा यादव, जगत नारायण यादव के अलावा अपर नगर आयुक्त डॉ.नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, सहायक नगर आयुक्त गुरुप्रसाद पांडेय, एमटीएस जयप्रकाश, सहायक अभियंता राजपति यादव आदि मौजूद थे।


Spread the love

Related posts