
ग्राम प्रधान की पहल: गरीब की मदद को आगे आए ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी, मानवीय पहल की क्षेत्र में हो रही सराहना
बीकापुर। विकास खंड के ग्राम सभा बसंतपुर में एक गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव और ग्राम पंचायत सचिव अंशू यादव ने मिलकर सराहनीय पहल की।
आर्थिक रूप से परेशान व्यक्ति अशोक कुमार गुप्ता की स्थिति की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव और सेक्रेटरी अंशू यादव ने तत्काल उसकी मदद के लिए कदम उठाया और हरसंभव सहयोग प्रदान किया।
ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव ने गरीब परिवार को नगदी और राशन और एक तख़्त की व्यवस्था की और कहा कि गांव के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की लिए सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा कर रहा हूं और सरकार की तरफ से मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास की सूची में अशोक गुप्ता का नाम है जल्द से जल्द दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहा हैं।
वहीं ग्राम पंचायत सचिव ने भी जरूरतमंद व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। ग्राम प्रधान और सचिव की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों द्वारा इस प्रकार की मानवीय पहल से जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलती है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ग्राम पंचायत की ओर से गरीब और असहाय लोगों की इसी तरह मदद की जाती रहेगी।

