जनसुनवाई शिकायत: अतिक्रमण हटवाने की मांग, हुई शिकायत

Spread the love

जनसुनवाई शिकायत: स्थानीय लोगों की ओर से नगर निगम को शिकायत भेजकर कार्रवाई की कि गई मांग

अयोध्या। शहर के वजीरगंज मोहल्ले में लोगों की सुविधा और सहूलियत के लिए बनाए जा रहे नाले के आसपास कुछ लोगों की ओर से किए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है। इसी को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत भी की गई लेकिन अभी तक स्थाई समाधान नहीं हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 16 जून को मो. अहमद के नाम से नगर निगम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया है नगर निगम क्षेत्र के वजीरगंज मोहल्ले के हैदरगंज क्रॉसिंग से पहले लोगों की सुविधा और सहूलियत के लिए विकास प्राधिकरण की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन वहां पर कुछ लोगों की ओर अतिक्रमण किया गया है, निर्माण के दौरान हटवाया गया था, लेकिन उसके बाद एक बार फिर नाले के आसपास अतिक्रमण लिया गया है। जिसे हटवाने के लिए शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

वही इसी मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी के नाम भी शिकायती पत्र दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है जल्द से जल्द इस अतिक्रमण को हटवाया जाए ताकि लोगों को आने जाने में किसी भी प्रकार से असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अलावा इसी मामले को लेकर मो. सलीम, मो. अहमद, इलियास, मो. हलीम, सतीश, रमेश आदि स्थानीय लोगों की ओर जन सुनवाई पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।


Spread the love

Related posts