Ayodhya News: स्वच्छता का संदेश लेकर सड़क पर उतरे महापौर,

Spread the love

स्वच्छता अभियान में भागीदारी को लेकर किया लोगों का आह्वान

लोगों से घरों के आसपास व सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करने की अपील की

अयोध्या। स्वच्छता महा अभियान को लेकर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने गुरुवार को सड़क पर पैदल भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, ऐसे में सभी लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 31 मई को सुबह 7.00 बजे से 7.30 बजे तक अपने घरों के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दें। इस दौरान इस दौरान सैकड़ों घरों के सामने स्टीकर चिपकाए गए और पंपलेट का भी वितरण किया गया।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि डेढ़ घंटे चली पदयात्रा में ध्वनि विस्तारक वाहनों से सूचना भी प्रसारित की जाती रही। पदयात्रा वशिष्ट कुंड (निषाद राज) चौराहा से अशर्फी भवन, गोलाघाट चौराहा होते हुए तुलसी उद्यान तक चली। इस यात्रा में अपर नगर आयुक्त भारत, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त के अलावा भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पार्षद अनुज दास, डॉ. राकेश त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह नीटू, ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा के इंद्रप्रीत सिंह बेदी, पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश पांडे, पूर्व पार्षद आलोक मिश्र, राम का घर सामाजिक संस्था के प्रबंधक आलोक सिंह राना, आशीष कौर, पूर्णेन्द्र त्रिपाठी, अजय आजाद, श्रीनिवास शास्त्री, रोहित शर्मा, निरंकार पाठक आदि शामिल रहे।

रायबरेली मार्ग से रामनगर तक पदयात्रा आज

वहीं स्वच्छता जन जागरुकता के लिए शुक्रवार को महापौर की अगुवाई में गुरुनानक अकेडमी रायबरेली मार्ग से सुबह 7.00 बजे पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा नाका हनुमानगढ़ी होते हुए रामनगर तक जाएगी। पदयात्रा में क्षेत्रीय पार्षद के अलावा संभ्रांतजन शामिल होंगे।


Spread the love

Related posts