Crime News: तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कटर समेत 9 किलो तांबे का तार मिला अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से विद्युत तार चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब नौ किलो तांबे का विद्युत तार और तार काटने वाला कटर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपित पालेखान पुत्र मो. सैय्यद अली निवासी मक्खापुर, थाना कोतवाली अयोध्या को 22 अगस्त की रात करीब 11:50…
Read MoreCategory: news
किसानों की नाराजगी: फुके ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज से परेशान किसानों का प्रदर्शन, दो दिन में बदलने का आश्वासन
किसानों की नाराजगी: फुके ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज से परेशान किसानों का प्रदर्शन, दो दिन में बदलने का आश्वासन तारुन, अयोध्या। विद्युत उपकेंद्र तारुन क्षेत्र मे कम क्षमता के ट्रांसफ़ार्मर, अघोषित बिजली कटौती और लो बोल्टेज की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के ककराही ग्राम पंचायत के सैकड़ो किसानों ने उपकेंद्र पर पहुंच शनिवार को दोपहर में हंगामा काटा। किसानों की नाराजगी देख उपकेंद्र कर्मियों ने मामले की सूचना तारुन पुलिस को दीं। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। ग्रामीणों के बीच पहुँचे अवर अभियंता विमल कुमार ने बिंदुवार…
Read Moreलेखपाल संघ धरना: लेखपाल उत्कर्ष दीप की गिरफ्तारी के विरोध में धरने का आज दूसरा दिन
लेखपाल संघ धरना: लेखपाल उत्कर्ष दीप की गिरफ्तारी के विरोध में धरने का आज दूसरा दिन अयोध्या। तहसील सोहावल के लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की ओर से की गई ट्रैप कार्रवाई के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले जिलेभर के लेखपालों ने सदर तहसील परिसर में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। लेखपालों ने कार्रवाई को अकारण, अनियमित और असंवैधानिक बताते हुए उत्कर्ष दीप की सम्मानजनक रिहाई की मांग की। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, 20 अगस्त को लेखपाल उत्कर्ष दीप शासन…
Read MorePDA Sugar 20 Rupees Per Kg: रक्षाबंधन पर सपा नेता का अनोखा प्रदर्शन, 20 रुपये किलो बांटी PDA चीनी
PDA Sugar 20 Rupees Per Kg: रक्षाबंधन पर सपा नेता का अनोखा प्रदर्शन, 20 रुपये किलो बांटी PDA चीनी अयोध्या। चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के दिव्यांग नेता ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के पिपरी जलालपुर स्थित निषाद बस्ती में समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दिव्यांग पंडित समरजीत ने PDA चीनी 20 रुपये किलो का स्टॉल लगाया। यहां ग्रामीण महिलाओं को सांकेतिक रूप से सस्ती दर पर चीनी वितरित की गई। चीनी लेने के लिए महिलाओं की लंबी कतार लग गई।…
Read Moreपत्रकार चौराहा अयोध्या: पत्रकारों ने अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ का किया सम्मान
पत्रकार चौराहा अयोध्या: पत्रकारों ने अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ का किया सम्मान पत्रकार चौराहे पर विकास मे सहयोग के लिए किया गया सम्मानित अयोध्या। पत्रकार चौराहे के विकास और व्यवस्थाओं में सहयोग देने पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ के प्रति पत्रकारों ने आभार जताया। पत्रकारों ने उन्हें रामनामी बुके भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार चौराहे से जुड़ी व्यवस्थाओं में नगर निगम की ओर से मिले सहयोग से पत्रकारों में सकारात्मक संदेश गया है। अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ ने पत्रकारों…
Read Moreरेलवे निरीक्षण: मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सभी कार्य: डीआरएम
रेलवे निरीक्षण: मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सभी कार्य: डीआरएम अयोध्या कैंट और सुल्तानपुर रेल प्रखंड के स्टेशनों का लिया जायजा अयोध्या। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक ने शुक्रवार को लखनऊ-अयोध्या और सुल्तानपुर रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने कि हिदायत दी। कहा कि स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, संरक्षा तथा…
Read Moreआस्तीकन मेला: आस्था का प्रतीक आस्तीकन, सावन में उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब
आस्तीकन मेला: आस्था का प्रतीक आस्तीकन, सावन में उमड़ता है श्रद्धा का सैलाब आस्तीकन मेले में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, सावन की दशमी पर जुटेंगे हजारों श्रद्धालु मिल्कीपुर, अयोध्या। चौरासी कोसी परिक्रमा पथ पर स्थित पौराणिक आस्तीक आश्रम में नाग पंचमी से शुरू हुआ आस्तीकन मेला शनिवार को दशमी तिथि पर अपने चरम पर पहुंचेगा। सदियों पुरानी धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं से जुड़ा यह मेला सावन में ग्रामीण संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रतीक बन जाता है। अयोध्या जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दक्षिण अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर इनायत…
Read Moreट्रेन यात्री की मौत: ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, डाक्टर ने घोषित किया मृत
ट्रेन यात्री की मौत: ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, डाक्टर ने घोषित किया मृत अयोध्या। झारखंड प्रांत के रांची जनपद के गुरदल थाना क्षेत्र के अपर बाजार निवासी रेल यात्री सुनील कुमार (60) पुत्र श्याम सुंदर की यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन के अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनकी पत्नी रेखा ने गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सुनील कुमार अपनी पत्नी रेखा के साथ ट्रेन से…
Read Moreनित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ पर अयोध्या में निकली भव्य शोभायात्रा
नित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ पर अयोध्या में निकली भव्य शोभायात्रा अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि समवेत नित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार सुबह अयोध्या में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह करीब 5:30 बजे गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त, परिक्रमार्थी, साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए। भगवा ध्वजों के साथ जय श्रीराम के जयकारों से अयोध्या की गलियां गूंज उठीं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरी, वहां स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा…
Read MoreCrime News: अपराधियों का मुफीद ठिकाना बना कुमारगंज क्षेत्र, वारदात कर पड़ोसी जिलों में भाग रहे बदमाश
Crime News: अपराधियों का मुफीद ठिकाना बना कुमारगंज क्षेत्र, वारदात कर पड़ोसी जिलों में भाग रहे बदमाश मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र अपराधियों का मुफीद ठिकाना बन गया है, घटना कर बदमाश पडोसी जनपद मे भाग जाते है। जो बाद मे पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाते है। बीते 8 अगस्त को सोराव सुल्तानपुर के रहने वाले वीरेन्द्र कुमार दवा करा कर घर जा रहे थे, तभी बदमाशो ने उनपर फायरिग कर लूट लिया तथा सुल्तानपुर की तरफ भाग निकले। हालांकि पुलिस ने बदमाशो को पकड लिया। दूसरी घटना 9…
Read More