Crime News: अपराधियों का मुफीद ठिकाना बना कुमारगंज क्षेत्र, वारदात कर पड़ोसी जिलों में भाग रहे बदमाश

Spread the love

Crime News: अपराधियों का मुफीद ठिकाना बना कुमारगंज क्षेत्र, वारदात कर पड़ोसी जिलों में भाग रहे बदमाश

मिल्कीपुर, अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र अपराधियों का मुफीद ठिकाना बन गया है, घटना कर बदमाश पडोसी जनपद मे भाग जाते है। जो बाद मे पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाते है।

बीते 8 अगस्त को सोराव सुल्तानपुर के रहने वाले वीरेन्द्र कुमार दवा करा कर घर जा रहे थे, तभी बदमाशो ने उनपर फायरिग कर लूट लिया तथा सुल्तानपुर की तरफ भाग निकले। हालांकि पुलिस ने बदमाशो को पकड लिया।

दूसरी घटना 9 अगस्त की है बिरौलीझाम गांव के पास घटी, जिसमे सैदपुरगांव के रहने वाले मुकेश कुमार अपनी पत्नी को लेकर जा रहे थे। तभी अपाची मोटरसाइकिल से पहुंचे लुटेरो ने महिला के आभूषण छीन लिया और पडोसी जनपद अमेठी की सीमा मे भाग गए। हालांकि पुलिस व एसओजी टीम ने घटना मे शामिल बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया।

तीसरी घटना बिरौलीझाम गांव के पास 7 अगस्त को एक अधेड का हांथ पैर बांध कर बदमाशो ने फेक दिया था, राहगीरो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान बरौली के रहने वाले राजकुमार के रूप मे की। जिसके बाद उन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया, अभी तक किसी नतीजे पर पुलिस नही पहुंची है।

सीओ मिल्कीपुर पीयूष पाल का कहना है कि क्षेत्र में बराबर पुलिस गस्त करती है। कहीं कोई घटना होती है तो पुलिस तत्काल उसका खुलासा भी करती है।


Spread the love

Related posts