नित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ पर अयोध्या में निकली भव्य शोभायात्रा

Spread the love

नित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ पर अयोध्या में निकली भव्य शोभायात्रा

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि समवेत नित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार सुबह अयोध्या में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह करीब 5:30 बजे गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त, परिक्रमार्थी, साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए। भगवा ध्वजों के साथ जय श्रीराम के जयकारों से अयोध्या की गलियां गूंज उठीं।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरी, वहां स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने रामभक्तों का अभिनंदन किया। सुबह से ही अयोध्या का वातावरण धार्मिक और आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।

नित्य रामकोट परिक्रमा की वर्षगांठ पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में अयोध्या के संत-महात्माओं की भी बड़ी भागीदारी रही। संतों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा और शोभायात्रा में हिस्सा लिया। हाथों में भगवा ध्वज और जुबां पर प्रभु श्रीराम का नाम लिए रामभक्त पूरे उत्साह के साथ यात्रा में आगे बढ़ते रहे।

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं में राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में विराजमान होने को लेकर विशेष उल्लास दिखाई दिया। संतों के आशीर्वाद और रामभक्तों की आस्था के बीच संपन्न हुई शोभायात्रा ने अयोध्या की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा को जीवंत कर दिया।


Spread the love

Related posts