
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: कोई न्याय करे या न करे प्रभु श्री रामलला न्याय जरूर करेंगे-शरद शुक्ला
अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर अब सियासत पोस्टर वार तक पहुंच गई है। शहर के पुष्पराज चौराहे लगे इस पोस्टर में स्कंद पुराण के एक दोहे का उल्लेख करते हुए यह संदेश दिया गया है कि मंदिर को दी गई भूमि, संपत्ति या दान के धन को चुराने अथवा हड़पने वाला व्यक्ति धर्मशास्त्रों के अनुसार गंभीर पाप का भागीदार होता है।
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला की ओर से पोस्टर लगवाए गए हैं। शरद शुक्ला ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में राम मंदिर के चढ़ावे के चोरी को लेकर चर्चा है, वह सभी रामभक्तों को आहत करने वाला है।
उन्होंने कहा कि स्कंद पुराण के एक दोहे का उल्लेख करते हुए यह संदेश दिया गया है कि मंदिर को दी गई भूमि, संपत्ति या दान के धन को चुराने अथवा हड़पने वाला व्यक्ति धर्मशास्त्रों के अनुसार गंभीर पाप का भागीदार होता है। शरद शुक्ला ने कहा कि राम मंदिर के दानपात्र में आया चढ़ावा प्रभु श्रीराम के भक्तों की आस्था और उनके समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ाव के चोरी के जो आरोप लगे है, उसकी निष्पक्षता से जांच हो हालांकि उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर सवाल उठाया है कि अभी तक ट्रस्ट की ओर से कोई पारदर्शिता या कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कोई न्याय करे या न करे प्रभु श्री रामलला न्याय जरूर करेंगे।
बता दें कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने शहर के कई जगहो पर पोस्टर लगवाया था। जिसको लेकर शहर मे राजनैतिक हलचल तेज हो गई। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या प्रशासन ने तत्काल कार्यवाई करते हुए जगह-जगह लगे पोस्टरों को हटा दिया गया।
इस पर कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि मेरे द्वारा लगवाया गया यह पोस्टर किस तरह से गलत या अनैतिक था, जिसे हटवा दिया गया है। फिलहाल दान पात्र से जुड़े मामले की जांच जारी है और इस बीच अयोध्या में शुरू हुआ यह पोस्टर वार राजनीतिक चर्चा का नया विषय बन गया है।

