किसान महापंचायत: मांगों और समस्याओं को लेकर भाकियू ने की महापंचायत, सौंपा ज्ञापन

Spread the love

फोटो:महेंद्र गोंड

किसान महापंचायत: यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ भाकियू की महापंचायत, थोक दर घोषित करने की मांग

अयोध्या। यूरिया खाद का थोक दर घोषित करने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में महापंचायत किया।

भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि जनपद में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है, थोक विक्रेताओं द्वारा थोकदर घोषित करने के बजाय महगे दामों पर फुटकर विक्रेताओं को खाद बेची जा रही है जिसके कारण किसानों को महंगे दाम पर खाद मिल रही है थोक रेट घोषित करने की मांग किया। घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड डील देश के किसानों के हित में नहीं है। ट्रेड डील पूरी तरह समाप्त होनी चाहिए।

पंचायत को प्रदेश महासचिव अभयराज ब्रह्मचारी, प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा, फरीद अहमद, मध्यांचल सचिव सूरयनाथ वर्मा, जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन पांडे ने अपने संबोधन में कहा की वर्तमान प्रशासन किसानों की समस्याओं का अनदेखी कर रहा है यदि जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एक साथ बैठकर किसानो की समस्याओं का समाधान नहीं करते तो निश्चित रूप से बड़ा आंदोलन चला जाएगा।

नगर निगम द्वारा गंदा पानी का टैंकर भेजे जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने नगर निगम अधिकारियों को बुलाना चाहा परंतु कोई अधिकारी न आने के कारण नगर निगम के हाल में ही पंचायत शुरू कर दी गई। पंचायत के बीच में नगर निगम के जोनल अधिकारी अधिशासी अभियंता पहुंचकर समस्याओं का समाधान किया। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडे, भागीरथी वर्मा, जिला सचिव राजदेव यादव, रवि शंकर पांडे, महेंद्र वर्मा, राजेश मिश्रा, संतोष वर्मा, जगदीश यादव, मंसाराम वर्मा, जितेंद्र कुमार, प्रेम शंकर वर्मा, रामू चंद्र विश्वकर्मा, राम सुमेर भारती, सिद्धू भारती, नाथूराम यादव, विवेक पटेल, डॉ हरिओम वर्मा, रामसेवक रावत, प्रमोद कुमार, श्रवन सैनी, कृष्ण कुमार गोस्वामी, शिवकुमार, बाबूराम, उर्मिला निषाद, सुषमा देवी, मालती देवी, रेखा देवी सहित कई किसान मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts