सम्पूर्ण समाधान दिवस: शिकायतों पर डीएम का त्वरित एक्शन, चकमार्ग कब्जामुक्त, लेखपाल निलंबित अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विभिन्न तहसीलों में चकमार्ग, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे, रास्ते में अतिक्रमण, विद्युत तार और अवैध पानी के कनेक्शन से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। चकमार्गों से हटाया गया कब्जा तहसील सोहावल के ग्राम खिरौनी निवासी की शिकायत पर चकमार्ग की…
Read MoreTag: जिला प्रशासन
मेडिकल कॉलेज निरीक्षण: मेडिकल कॉलेज में गंदगी पर डीएम सख्त, सफाई व लाउंड्री एजेंसियों का भुगतान रोका
मेडिकल कॉलेज निरीक्षण: लापरवाही और गंदगी पर जिलाधिकारी सख्त, संबंधित एजेंसियों का भुगतान रोकने के निर्देश अयोध्या। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को दर्शननगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। ओपीडी, आईसीयू और विभिन्न वार्डों का जायजा लेने के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई और लाउंड्री व्यवस्था में गंभीर खामियां मिलने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। डीएम ने सफाई और लाउंड्री का कार्य देख रही एजेंसियों का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोकने तथा दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई वार्डों में…
Read Moreमोहर्रम की तैयारियों को लेकर ताजियादारान कमेटी की बैठक, हैदर मेंहदी अध्यक्ष और मोनू मिर्जा बने सचिव
मोहर्रम तैयारियों के बीच ताजियादारान कमेटी का गठन, हैदर मेंहदी अध्यक्ष व मोनू मिर्जा सचिव नियुक्त अयोध्या। मोहर्रम को लेकर ताजियादारान कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार रात राठहवेली में हुसैनी प्वाइंट पर आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में शिया और सुन्नी समुदाय के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में पुरानी कमेटी के ओहदेदारों के काम और कमेटी की जिम्मेदारी के निर्वहन में समर्पण को देखते हुए पुनः अधिवक्ता हैदर मेंहदी को अध्यक्ष और मोनू मिर्जा के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में आगामी 17 जून से…
Read Moreपुलिस भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन 81.61 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल,कहीं से गड़बड़ी की खबर नहीं
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में रही पुलिस बल की तैनाती अयोध्या। तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। दोनों पालियों के लिए जिले में कुल 10,272 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र निर्गत किया गया था, जिसमें से 8,383 अभ्यर्थी अर्थात 81.61 फीसदी परीक्षा में शामिल हुए। मंगलवार को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के दोनों पालियों में…
Read Moreहाई टेंशन लाइन की चपेट में आया विद्युत संविदाकर्मी, खंभे से गिरकर मौत
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया विद्युत संविदाकर्मी, खंभे से गिरकर मौत अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक संविदा लाइनमैन काम करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। खंबे से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाली क्षेत्र के टड़वा जनौरा का रहने वाला 46 वर्षीय रामबली पुत्र मुन्नालाल विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। शुक्रवार दोपहर बाद हुआ नाका दुर्गा…
Read More